अब स्टॉक बेचने पर देना होगा केवल 3.5 रुपये का टैरिफ, 13 करोड़ निवेशकों को होगा फायदा

Updated on 27-09-2024 01:06 PM
नई दिल्ली: अगर आप शेयर बाजार में ट्रेड या निवेश करते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज लिमिटेड (CSDL) ने एक नए यूनिफॉर्म टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। यह नई व्यवस्था 1 अक्टूबर से लागू हो जाएगी। एक और खास बात यह है कि इस नए टैरिफ स्ट्रक्चर में भी कुछ डिस्काउंट लागू रहेंगे। CDSL ने प्रति डेबिट लेनदेन 3.50 रुपये का यूनिफॉर्म टैरिफ पेश किया है। नया टैरिफ शेयरों से जुड़े सभी डेबिट लेनदेन पर लागू होगा। पहले सीडीएसएल प्रति डेबिट ट्रांजेक्शन 3.75 रुपये से 5.5 रुपये तक चार्ज करता था।

हालांकि, CDSL कुछ छूट देना जारी रखेगा और उसमें महिला डीमैट अकाउंट होल्डर्स (सोलो या फर्स्ट होल्डर्स के रूप में) द्वारा किए गए डेबिट लेनदेन के लिए 0.25 रुपये की छूट और म्यूचुअल फंड, बॉन्ड ISIN (International Securities Identification Numbers) में लेनदेन के लिए 0.25 रुपये की छूट है। CDSL भारतीय इक्विटी बाजार में डिपॉजिटरी सर्विसेज मुहैया करवाता है। यह इलेक्ट्रॉनिक रूप में सिक्योरिटिज को रखने और ट्रांसफर करने की सुविधा प्रदान करता है।

ट्रेडिंग की सुविधा


CDSL इलेक्ट्रॉनिक रूप में शेयर, बॉन्ड और म्यूचुअल फंड जैसी सिक्योरिटीज को रखने और उनका ट्रेडिंग करने की सुविधा प्रदान करता है। CDSL ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि यह घोषणा SEBI के 'ट्रू टू लेबल' सर्कुलर के अनुरूप है और इसका उद्देश्य निवेशकों के लिए लेनदेन कॉस्ट को सरल बनाना है।

CDSL जैसी डिपॉजिटरी द्वारा लेनदेन कॉस्ट वह शुल्क है जो डीमैट अकाउंट से शेयर बेचे जाने पर लिया जाता है। CDSL एशिया की एकमात्र लिस्टेड डिपॉजिटरी सर्विस है, जिसका मार्केट कैप लगभग 31,300 करोड़ रुपये है। पिछले एक साल में इसके शेयर की कीमत 125 प्रतिशत बढ़ चुकी है। BSE से लिस्ट CDSL के पास 13 करोड़ से अधिक निवेशक हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.