निवा बूपा ने SEBI के पास ड्राफ्ट-पेपर्स जमा किए:IPO के जरिए 3,000 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी

Updated on 01-07-2024 05:19 PM

निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने IPO लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास ड्राफ्ट पेपर फाइल किए हैं। कंपनी इस IPO के जरिए 3,000 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी। इस कंपनी को पहले मैक्स बूपा लाइफ इंश्योरेंस के नाम से जाना जाता था।

ड्राफ्ट पेपर्स के अनुसार, हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी फ्रेश शेयर्स के जरिए 800 करोड़ रुपए और ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 2,200 करोड़ रुपए जुटाएगी। OFS के माध्यम से, बूपा सिंगापुर होल्डिंग्स पीटीई, ₹320 करोड़ जुटाने के लिए अपनी 62.27% हिस्सेदारी बेचेगी। फेटल टोन LLP 1,880 करोड़ रुपए के लिए 27.86% हिस्सेदारी बेचेगी।

सॉल्वेंसी लेवल को मजबूत करने में होगा जुटाई रकम का इस्तेमाल
फ्रेश शेयर से जुटाई रकम का इस्तेमाल सॉल्वेंसी लेवल को मजबूत करने और जनरल कॉर्पोरेट पर्पज के लिए किया जाएगा। कंपनी नेट ऑफर का 75% क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) को देगी, जबकि 15% शेयर्स नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए अवेलेबल होंगे। रिटेल निवेशकों के लिए 10% शेयर्स रिजर्व हैं।

कंपनी का मार्च 2024 तक 10,460 हॉस्पिटल्स का नेटवर्क
कंपनी का मार्च 2022 में 8,562 हॉस्पिटल्स का नेटवर्क था जो मार्च 2024 में बढ़कर 10,460 हॉस्पिटल्स का हो गया। इसमें कैशलेस ट्रिटमेंट प्रोवाइड करने वाला सबसे बड़ा नेटवर्क है।

कंपनी के शेयरों को BSE और NSE पर लिस्ट किया जाएगा
निवा बूपा के IPO के लिए ICICI सिक्योरिटीज, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी, कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, एक्सिस कैपिटल, HDFC बैंक और मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं। वहीं केफिन टेक्नोलॉजीज ऑफर की रजिस्ट्रार है। कंपनी के इक्विटी शेयरों को BSE और NSE पर लिस्ट किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.