नेस्ले, गोदरेज, इमामी... बड़े उलटफेर की तैयारी में मुकेश अंबानी, आधी कीमत पर माल बेचेगी रिलायंस

Updated on 18-11-2025 02:25 PM
नई दिल्ली: भारत का पेट फूड्स यानी पालतू जानवरों के खाने का बाजार तेजी से बढ़ रहा है। अब इस मार्केट में रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (RCPL) भी उतरने की तैयारी में है। रिलायंस अपने पेट फूड्स को बाजार में मौजूद बड़े नामों जैसे नेस्ले, मार्स, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और इमामी की तुलना में आधे दाम पर बेचने की योजना बना रही है। ईटी की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि रिलायंस ने अपने वितरकों और व्यापारिक साझेदारों को बताया है कि वे अपने ब्रांड Waggies को मौजूदा कंपनियों के मुकाबले 20-50% सस्ता बेचेगी। यह वैसी ही रणनीति है जैसी रिलायंस ने कोला बाजार में अपनाई थी।

एक अधिकारी ने बताया कि ये पेट फूड्स सामान्य दुकानों और छोटे शहरों में भी आसानी से उपलब्ध होंगे। इस बारे में RCPL ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। रिलायंस सॉफ्ट ड्रिंक्स, जूस, एनर्जी ड्रिंक्स, पानी और रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजों को मौजूदा कंपनियों के मुकाबले 20-40% कम दाम पर बेच रही है। इस वजह से कई कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर ला रही हैं, अपने डीलरों को ज्यादा मार्जिन दे रही हैं या फिर छोटे और सस्ते पैक बाजार में उतार रही हैं। हालांकि रिलायंस का कोई भी ब्रांड अभी तक पूरे देश में नहीं फैला है।

60 करोड़ ग्राहकों पर नजर

रिलायंस के कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिवीजन के डायरेक्टर टी. कृष्णकुमार ने जून में एक इंटरव्यू में कहा था कि कंपनी मार्च 2027 तक अपने कंज्यूमर पोर्टफोलियो को पूरे देश में उपलब्ध कराना चाहती है। कृष्णकुमार कोका-कोला के प्रमुख रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि RCPL की रणनीति 60 करोड़ आम ग्राहकों पर ध्यान केंद्रित करने की है। कंपनी परचून की दुकानों के साथ मिलकर काम कर रही है और उन्हें आज के हिसाब से मार्जिन दे रही है।Redseer Strategy Consultants की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार भारत का पेट केयर बाजार 2028 तक दोगुना होकर 7 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है, जो अभी 3.5 अरब डॉलर है। साल 2019 में जहां भारत में पेट्स की संख्या 2.6 करोड़ थी, वहीं 2024 में यह बढ़कर 3.2 करोड़ हो गई । पेट-केयर कैटेगरी में बड़े ब्रांड्स में Pedigree, Purina, Supertails और Royal Canin शामिल हैं। वहीं, Heads Up For Tails और Drools जैसे स्टार्टअप्स भी इस सेक्टर में सक्रिय हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.