मुकेश अंबानी ने रातोंरात पलट दी बाजी, अमीरों की लिस्ट में पहुंच गए टॉप 10 की दहलीज पर
Updated on
27-08-2024 05:55 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी एक बार फिर दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप 10 की दहलीज पर पहुंच गए हैं। शुक्रवार को वह एनवीडिया के फाउंडर और सीईओ जेंसन हुआंग से पिछड़ गए थे लेकिन एक ही दिन में उन्होंने बाजी पलट दी। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अंबानी की नेटवर्थ में सोमवार को 72.9 करोड़ डॉलर की तेजी आई। इसके साथ ही देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन 113 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें नंबर पर पहुंच गए। ताइवान मूल के हुआंग अब अमेरिका के नागरिक हैं। उनकी नेटवर्थ में सोमवार को 2.43 अरब डॉलर की गिरावट आई। वह 111 अरब डॉलर के साथ इस लिस्ट में 12वें नंबर पर खिसक गए हैं।