मुकेश अंबानी को मिला '11' का शगुन, एलन मस्क ने एक झटके में गंवाए $15.9 अरब

Updated on 12-07-2024 02:46 PM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की आज मुंबई में शादी हो रही है। इसके लिए दुनिया की कई जानी-मानी हस्तियों को न्योता दिया गया है। इस बीच अंबानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में एक स्थान चढ़कर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अंबानी 119 अरब डॉलर की नेटवर्थ में गुरुवार को 30 करोड़ डॉलर का गिरावट आई लेकिन इसके बावजूद उनकी रैंकिंग बढ़ गई। इसकी वजह यह रही कि माइकल डेल की नेटवर्थ में 2.42 अरब डॉलर की गिरावट आई और वह अमीरों की लिस्ट में अंबानी से नीचे खिसक गए। वैसे इस साल अंबानी की नेटवर्थ में 23 अरब डॉलर की तेजी आई है।
गुरुवार को दुनिया के 10 टॉप अरबपतियों में से आठ की नेटवर्थ में गिरावट आई। सबसे बड़ा झटका एलन मस्क को लगा। टेस्ला समेत कई कंपनियों को चला रहे मस्क की नेटवर्थ में 15.9 अरब डॉलर की भारी-भरकम गिरावट आई। हालांकि वह 258 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे बड़े रईस बने हुए हैं। ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस ने गुरुवार को 4.7 अरब डॉलर गंवाए और वह 217 अरब डॉलर के साथ अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट की नेटवर्थ 3.87 अरब डॉलर बढ़ी और वह 201 अरब डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर हैं। मेटा प्लेटफॉर्म्स के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने गुरुवार को 7.57 अरब डॉलर गंवाए। वह 182 अरब डॉलर के साथ चौथे नंबर पर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.