अगले बुधवार को आ रहा है मिडवेस्ट का आईपीओ, प्राइस बैंड से लेकर GMP की जानकारी यहां लीजिए

Updated on 10-10-2025 04:54 PM
मुंबई: सोलर ग्लास (Solar Glass) और इंजीनियर्ड स्टोन इंडस्ट्री के लिए क्वार्ट्ज (quartz) की प्रोसेसिंग करने वाली कंपनी मिडवेस्ट लिमिटेड (Midwest Limited) का आईपीओ अगले सप्ताह बाजार में आ रहा है। इसने अपने 451 करोड़ रुपये के आईपीओ (IPO) के लिए प्राइस बैंड तय कर दिया है। कंपनी ने अपने पांच रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर का प्राइस बैंड 1,014 रुपये से 1,065 रुपये तय किया है। निवेशक इस आईपीओ 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे। इससे एक दिन पहले, 14 अक्टूबर दिन एंकर निवेशकों (anchor allocation) के लिए है।

घट गया है आईपीओ का साइज

शुरुआत में मिडवेस्ट आईपीओ का साइज 650 करोड़ रुपये था। लेकिन ऑफर फॉर सेल (OFS) वाले हिस्से को 400 करोड़ रुपये से घटाकर 201 करोड़ रुपये कर दिया गया है, इसलिए अब कुल ऑफर साइज कम हो गया है। ऑफर फॉर सेल से मिलने वाले पैसे सीधे बेचने वाले शेयरधारकों को जाएंगे। कंपनी के प्रमोटर्स के पास लगभग 95.83% शेयर हैं, जबकि बाकी 4.17% शेयर SVADHA इंडिया इमर्जिंग ऑपर्च्युनिटीज स्कीम 1 के पास हैं। आईपीओ में शेयर की सबसे कम कीमत यानी फ्लोर प्राइस (floor price) फेस वैल्यू का 202.8 गुना है। वहीं, सबसे ज्यादा कीमत यानी कैप प्राइस (cap price) फेस वैल्यू का 213 गुना है। अगर हम FY25 के डाइल्यूटेड EPS (diluted EPS) के हिसाब से देखें, तो P/E रेशियो (P/E ratio) 25.72x से 27.02x के बीच है। यह इंडस्ट्री के दूसरे कंपनियों के औसत P/E रेशियो 12.73x से काफी ज्यादा है।

रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए शेयर रिजर्व

मिडवेस्ट लिमिटेड ने अपने कुल ऑफर साइज का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए रखा है। नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (Non-Institutional portion) के लिए कम से कम 15% और रिटेल इन्वेस्टर्स (Retail portion) के लिए कम से कम 35% हिस्सा रखा गया है। इसके अलावा, कंपनी अपने कर्मचारियों के लिए भी 1 करोड़ रुपये तक के शेयर आरक्षित कर रही है।

कब होगा लिस्ट

मिडवेस्ट आईपीओ में शेयर अलॉटमेंट (allotment) 20 अक्टूबर को होने की उम्मीद है। जिन लोगों को शेयर नहीं मिलेंगे, उनके पैसे वापस कर दिए जाएंगे या अनब्लॉक कर दिए जाएंगे। वहीं, सफल बोली लगाने वालों के डीमैट अकाउंट (demat account) में 23 अक्टूबर को शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। मिडवेस्ट लिमिटेड के शेयर 24 अक्टूबर को स्टॉक मार्केट में लिस्ट होंगे

क्या है कंपनी का प्लान

मिडवेस्ट लिमिटेड कुल 451 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसमें से 250 करोड़ रुपये कंपनी नए शेयर जारी करके जुटाएगी। वहीं, प्रमोटर कोल्लारेड्डी रामा राघव रेड्डी और गुंटका रविंद्र रेड्डी 201 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल (offer for sale) के जरिए बेचेंगे।

क्या करती है कंपनी

मिडवेस्ट लिमिटेड, जो सोलर ग्लास और इंजीनियर्ड स्टोन सेक्टर के लिए क्वार्ट्ज की प्रोसेसिंग करती है। यह भारत में ब्लैक गैलेक्सी ग्रेनाइट (Black Galaxy Granite) और एब्सोल्यूट ब्लैक ग्रेनाइट (Absolute Black Granite) की सबसे बड़ी उत्पादक भी है। मिडवेस्ट को नेचुरल स्टोन इंडस्ट्री में चार दशकों से ज्यादा का अनुभव है। कंपनी सस्टेनेबिलिटी (sustainability) पर जोर देती है और क्वार्ट्ज प्रोसेसिंग में भी उतर चुकी है। इसकी पहली फेज की फैसिलिटी इंजीनियर्ड स्टोन और सोलर ग्लास सेक्टर के लिए काम कर रही है। कंपनी अब हैवी मिनरल सैंड एक्सट्रैक्शन (heavy mineral sand extraction) यानी टाइटेनियम फीडस्टॉक मटेरियल जैसे रूटाइल (rutile) और इल्मेनाइट (ilmenite) निकालने और रेयर अर्थ एलिमेंट्स (rare earth elements) की प्रोसेसिंग में भी विस्तार कर रही है।

क्या है इसका जीएमपी

अभी ग्रे मार्केट में इस आईपीओ को लेकर कोई हलचल नहीं है। आज, यानी शुक्रवार, 10 अक्टूबर के सुबह 11 बजे तक इसका जीएमपी शून्य दिखाया जा रहा था।

कौन हैं इश्यू के लीड मैनेजर्स

इस आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स (book running lead managers) DAM कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड, इंटेंसिव फिकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड हैं। इसके रजिस्ट्रार (registrar) KFin टेक्नोलॉजीज लिमिटेड हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.