फिनटेक कंपनी क्रेड के फाउंडर कुणाल शाह ने आम आदमी के लिए कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया पर भड़क उठे लोग
Updated on
27-05-2024 06:23 PM
नई दिल्ली: फिनटेक कंपनी क्रेड के फाउंडर कुणाल शाह (Cred Founder Kunal Shah) सोशल मीडिया पर की गई अपनी एक पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। कुणाल शाह की ओर से हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए गए पोस्ट कई लोगों को पसंद नहीं आ रही है। दरअसल कुणाल ने हाल ही में एक्स पर लिखा है कि औसत दर्जे के लोगों (Mediocre People) की पहचान करना काफी आसान है। ये लोग अक्सर आपस में ही घूमते हुए देखे जाते हैं। इसकी वजह यह है कि टॉप पर पहुंच चुके सक्सेसफुल लोग इन्हें पसंद नहीं करते हैं। यह पोस्ट कुणाल शाह की ओर से बीती 25 मई को की गई है। इसे अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लोग इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं। यह पोस्ट बहुत से लोगों को बिलकुल पसंद नहीं आ रही है। इस पोस्ट पर 2200 से ज्यादा लाइक आ चुके हैं।कुणाल शाह ने लिखी ये बात
कुणाल की इस पोस्ट का कई लोगों ने विरोध किया है। लोगों का कहना है कि जिंदगी सिर्फ सफलता हासिल करने के बारे में नहीं है। जिंदगी में खुश रहने के लिए दोस्त बनाना, प्यार करना और परिवार चलाना भी जरूरी है। कुछ लोगों का मानना है कि सफल और असफल लोगों के भी अच्छे दोस्त हो सकते हैं। हर किसी को अपने लेबल लगाने की जगह उन्हें समझने की कोशिश करनी चाहिए। कई लोगों का कहना है कि मुश्किल परिस्थिति में ही असली चरित्र का पता चलता है, बाकी सब दिखावा है। आखिर में, किसी ने यह भी कहा कि ये "ए+" और "औसत दर्जे" वाले लेबल सिर्फ दफ्तरों के लिए हैं, ज़िन्दगी में हर किसी को अलग तरह से देखा जाना चाहिए।