8 करोड़ का इश्यू, 1000 करोड़ की बोलियां! इस IPO को लेकर सोशल मीडिया पर क्यों मचा है हंगामा

Updated on 06-09-2024 10:44 AM
नई दिल्ली: हाल में दिल्ली के एक दोपहिया वाहन डीलर का आईपीओ 400 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसके कुछ ही दिन बाद एसएमई कैटगरी के एक और आईपीओ ने बाजार में हलचल मचा दी है। इसे 100 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन मिला है। इस कंपनी के टूटे-फूटे ऑफिस की तस्वीरें सामने आने के बाद यह सुर्खियों में आया है। गुजरात की एक छोटी कंपनी बॉस पैकेजिंग सॉल्यूशंस के आईपीओ को 127 गुना सब्सक्राइब किया गया है। इसके आईपीओ का साइज 8 करोड़ रुपये है जबकि इसे 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की डिमांड मिली है। सोशल मीडिया पर चर्चा के बाद सेबी और एनएसई अधिकारियों ने कंपनी के पिछले रिकॉर्ड को खंगाला है।

एक सूत्र ने कहा कि अधिकारियों ने कंपनी के कारखानों और कार्यालयों का जमीनी निरीक्षण किया है, और लिस्टिंग के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। कंपनी काम कर रही है लेकिन इसमें ऐसा कुछ खास नहीं है। सोशल मीडिया पर यूजर एसएमई आईपीओ में हेराफेरी का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि इस हेराफेरी का कारण बड़ी संख्या में निवेशक उनकी ओर आकर्षित हो रहे हैं। लेकिन मार्केट के जानकारों का कहना है कि यह पूरी तरह सच नहीं हो सकता है। एसएमई सेक्टर में सक्रिय एक मर्चेंट बैंकर ने बताया कि बाजार में उपलब्ध लिक्विडिटी और FOMO फैक्टर के कारण एसएमई आईपीओ में इतने ज्यादा ओवरसब्सक्रिप्शन हो रहे हैं।

बदहाल ऑफिस की सच्चाई


बॉस पैकेजिंग के आईपीओ को मुंबई की मर्चेंट बैंकिंग फर्म फेडेक्स सिक्योरिटीज संभाल रही है। बॉस पैकेजिंग ने 66 रुपये प्रति शेयर की तय कीमत पर करीब 12.7 लाख शेयर ऑफर किए। 3 सितंबर को बोली के आखिरी दिन इसके शेयरों की कुल मांग करीब 16.3 करोड़ थी। तब से इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 5 रुपये से 12 रुपये के बीच उतार-चढ़ाव करता रहा है। कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स ने गूगल मैप्स के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, जिसमें कंपनी की लोकेशन एक खस्ताहाल जगह पर दिखाई गई है। एक सूत्र ने कहा कि गूगल मैप्स की तस्वीर कंपनी की एक पुरानी यूनिट की है। कंपनी के पास मैन्युफैक्चरिंग, फैब्रिकेशन और असेंबली के लिए कई यूनिट्स है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.