बजाज हाउसिंग के आईपीओ पर टूटे निवेशक, पहले दिन दोगुना सब्सक्रिप्शन, GMP में भारी उछाल

Updated on 10-09-2024 01:08 PM
नई दिल्ली: बजाज हाउसिंग फाइनेंस के 6,560 करोड़ रुपये के आईपीओ को निवेशकों ने हाथोंहाथ लिया है। सोमवार को बोली खुलने के कुछ ही घंटें में यह फुली सब्सक्राइब हो गया और पहले दिन की समाप्ति पर इसे दोगुना से अधिक सब्सक्रिप्शन मिल चुका था। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी की शुरुआती शेयर बिक्री में 72,75,75,756 शेयरों के मुकाबले 1,46,58,24,030 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं। यह 2.01 गुना सब्सक्रिप्शन है। पहले दिन गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए निर्धारित हिस्से को 4.35 गुना बोलियां मिलीं अभिदान मिला जबकि रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 1.50 गुना भर गया। क्यूआईबी कैटगरी को 1.07 गुना बोलियां मिल चुकी हैं।

इसे पहले बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 1,758 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी के आईपीओ पर 11 सितंबर तक बोली लगाई जा सकती है। आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 66-70 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ में 3,560 करोड़ रुपये तक के ताजा शेयर और मूल कंपनी बजाज फाइनेंस द्वारा 3,000 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (OFS) शामिल है। शेयर बिक्री आरबीआई के नियमों का पालन करने के लिए की जा रही है। इसके तहत अपर लेवल की एनबीएफसी कंपनियों को सितंबर 2025 तक स्टॉक एक्सचेंजों में लिस्ट होना जरूरी है।

ग्रे मार्केट प्रीमियम


इस बीच बजाज फाइनेंस का शेयर ग्रे मार्केट में 91.6 फीसदी प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा है। यानी ग्रे मार्केट इसके 134 रुपये पर लिस्ट होने की उम्मीद कर रहा है। इश्यू खुलने से पहले यह 73% प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहा था। इस इश्यू का 35% हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रखा गया है। इसका लॉट साइज 214 शेयरों का है। यानी रिटेल निवेशकों को कम से कम 14,980 रुपये का निवेश करना होगा। एक रिटेल इनवेस्टर अधिकतम 13 लॉट (194,740 रुपये) के लिए बोली लगा सकता है। सफल निवेशकों के लिए शेयरों का अलॉटमेंट 12 सितंबर को होगा जबकि रिफंड अगले दिन आ सकता है। इसकी लिस्टिंग 16 सितंबर को होने की संभावना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.