57 लाख लगाए और 110 करोड़ कमाए... जानिए अर्बन कंपनी में किसकी लगी लॉटरी

Updated on 18-07-2024 02:38 PM
नई दिल्ली: ई-कॉमर्स फर्म स्नैपडील और निवेश फंड टाइटन कैपिटल के फाउंडर कुणाल बहल और रोहित बंसल की लॉटरी लग गई है। उन्होंने 2015 में होम सर्विसेज प्लेटफॉर्म अर्बन कंपनी में 57 लाख रुपये का निवेश किया था और इस पर उन्हें 200 गुना रिटर्न मिला है। सूत्रों के मुताबिक बहल और बंसल ने अर्बन कंपनी में अपनी पूरी हिस्सेदारी 111 करोड़ रुपये में वी कैपिटल की कंपनी धारणा कैपिटल को बेच दी है। उनके अलावा कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने भी सेकेंडरी डील के तहत अपने स्टॉक ऑप्शन बेच दिए हैं। धारणा कैपिटल के फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर Vamsi Duvvuri अर्बन कंपनी के बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में शामिल होंगे।

बहल ने अर्बन कंपनी से बाहर निकलने की पुष्टि की, लेकिन इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। टाइटन कैपिटल ने जिन अन्य निवेशों में 100 गुना या उससे अधिक रिटर्न बनाया है, उनमें ओला कैब्स, ऑफबिजनेस और क्रेडजेनिक्स शामिल हैं। बहल और बंसल ओला कैब्स से पूरी तरह निकल चुके हैं जबकि उन्होंने क्रेडजेनिक्स से आंशिक निकासी की है। ऑफबिजनेस में उनकी हिस्सेदारी बनी हुई है। टाइटन कैपिटल ने एक बयान में कहा कि अर्बन कंपनी अब मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है। हम इसके शुरुआती दिनों से ही इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए भाग्यशाली रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.