इन्फोसिस की मुश्किलें बढ़ी, अमेरिका में दर्ज हुआ मुकदमा, जानिए क्या है मामला

Updated on 24-08-2024 05:44 PM
नई दिल्ली: देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अमेरिकी की दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी कॉग्निजेंट ने इन्फोसिस के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि इन्फोसिस ने उसकी हेल्थ टेक सब्सिडियरी ट्राइजेटो से संबंधित जानकारी चुराई है। शिकायत के मुताबिक इन्फोसिस ने ट्राइजेटो के साथ किए गए समझौतों की आड़ में उसकी प्रोप्राइटरी सॉफ्टवेयर ऑफरिंग और संबंधित तकनीकी दस्तावेजों को एक्सेस किया। इन समझौतों का मकसद इन्फोसिस को कुछ ऐसे क्लाइंट्स के लिए काम पूरा करने की अनुमति देना था जो ट्राइजेटो के ग्राहक भी थे। कॉग्निजेंट ने साल 2014 में 2.7 अरब डॉलर में हेल्थकेयर टेक फर्म ट्राइजेटो को खरीदा था।

ट्राइजेटो ने जूरी ट्रायल की मांग की है। साथ ही उसका कहना है कि इन्फोसिस और उसके सहयोगियों को ट्राइजेटो की ट्रेड सीक्रेट इनफॉरमेशन का इस्तेमाल करने से रोका जाए। इसके अतिरिक्त ट्राइजेटो ने मुआवजे की भी मांग की है जिसकी रकम ट्रायल में तय की जाएगी। कंपनी ने अपनी शिकायत में कहा है कि इन्फोसिस ने एग्रीमेंट्स का उल्लंघन करते हुए ट्राइजेटो के ट्रेड सीक्रेट्स का दुरुपयोग किया है। कंपनी ने अपने फायदे के लिए ट्राइजेटो की गोपनीय जानकारी चुराई है। इससे ट्राइजेटो को गंभीर और अपूरणीय क्षति हुई है। इस बारे में कॉग्निजेंट को भेजे गए ईमेल का प्रेस में जाने तक कोई जवाब नहीं आया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.