भारत 4, अमेरिका 2, जापान 2, चीन 0... इस लिस्ट को देखकर गर्व से फूल जाएगा आपका सीना
Updated on
05-06-2024 02:00 PM
नई दिल्ली: एमआरएफ (MRF) का नाम तो आपने सुना ही होगा। टायर बनाने वाली चेन्नई की इस कंपनी का शेयर भारत का सबसे महंगा स्टॉक है। अभी कंपनी के एक शेयर की कीमत करीब एक लाख 25 हजार रुपये है। लेकिन यह टायर बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी नहीं है। देश की सबसे बडी टायर कंपनी का खिताब बालकृष्ण इंडस्ट्रीज () के नाम है। यह ऑफ-हाइवे टायर बनाती है। यानी यह एग्रीकल्चर टायर (ट्रैक्टर्स), इंडस्ट्रियल टायर (क्रेन, ग्रेडर) और ओटीआर टायर बनाती है। दुनिया की टॉप 13 कंपनियों में भारत की सबसे ज्यादा चार कंपनियां शामिल हैं। इनमें बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, मद्रास रबर फैक्ट्री, अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) और सिएट (CEAT) शामिल हैं। इस लिस्ट में चीन की कोई भी कंपनी शामिल नहीं है। अमेरिका और जापान की दो-दो कंपनियों को इस लिस्ट में जगह मिली है।