फ्लाइट टिकट बुक करा रहे हैं तो यह सूचना अनिवार्य रूप से देनी होगी, DGCA का है फैसला

Updated on 13-02-2026 12:58 PM
नई दिल्ली: आप हवाई जहाज (Flight) से यात्रा करते हैं तो आपके लिए महत्वपूर्ण खबर। देश के एविएशन रेगुलेटर DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशक) ने टिकट बुक करने से जुड़े नियमों में बदलाव कर दिया है। अब आपको टिकट (Flight Ticket) बुक करते समय ही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी (E-mail id) देना अनिवार्य कर दिया है। ऐसा इसलिए, ताकि एयरलाइंस को यात्रियों से संपर्क करना हो तो वह आसानी से हो जाए।

क्यों हुआ यह फैसला

आपको याद होगा कि हाल ही (दिसंबर 2025) में IndiGo एयरलाइन द्वारा लगभग 4,500 उड़ानें रद्द कर दी गई थीं। ऐसा पायलटों के ड्यूटी नियमों में बदलाव और खराब प्रबंधन के कारण हुआ था। DGCA ने कहा है कि उस दौरान उन्होंने देखा है कि जब फ्लाइट्स कैंसिल हुईं, तो ढेरों यात्रियों को समय पर जानकारी नहीं मिल पाई। जानकारी के अभाव में वे सामान लेकर एयरपोर्ट पहुंच गए। वहां पता चला कि फ्लाइट तो कैंसिल (Flight Cancelled) है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि एयरलाइंस के रिकॉर्ड में उनका मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी नहीं था। इसी वजह से, टिकट कैंसिल होने के बाद पैसे वापस करने और मुआवजा देने की प्रक्रिया में भी देरी हुई।

क्यों उठाया गया यह कदम

DGCA का कहना है कि हवाई यात्रियों से सीधे और प्रभावी ढंग से संपर्क बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। इससे टिकट कैंसिल होने पर यात्रियों को जल्दी से रिफंड और मुआवजा मिल सकेगा। इसलिए, DGCA ने सभी एयरलाइंस को निर्देश दिया है कि जब भी कोई यात्री टिकट बुक करे, चाहे वह खुद करे या किसी ट्रेवल एजेंट या किसी और के ज़रिए, उसे अपना सही मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी देना होगा। DGCA ने यह भी साफ कर दिया है कि सभी एयरलाइंस, ट्रेवल एजेंट, ऑनलाइन ट्रेवल पोर्टल और टिकट बुक करने वाली दूसरी कंपनियों को इस निर्देश का सख्ती से पालन करना होगा। वे यात्रियों की जगह अपने या किसी बिचौलिए के कांटेक्ट नंबर नहीं दे सकते। DGCA ने कहा कि यह उनके ध्यान में आया है कि कुछ मामलों में, टिकट बुकिंग में यात्री की जानकारी की जगह ट्रेवल एजेंट या बिचौलिए का कांटेक्ट नंबर दिया गया था। इससे गलतफहमी हुई और यात्रियों तक ज़रूरी उड़ान की जानकारी नहीं पहुंच पाई।

समय-समय पर जांच होगी

इस नियम का पालन सुनिश्चित करने के लिए, DGCA ने एयरलाइंस से कहा है कि वे ट्रेवल एजेंटों और बिचौलियों को इस बारे में जागरूक करें। साथ ही, वे समय-समय पर जांच भी करें कि बुकिंग के समय यात्रियों की संपर्क जानकारी सही ढंग से दर्ज की जा रही है या नहीं। एयरलाइंस को यह भी सलाह दी गई है कि वे ट्रेवल एजेंटों के साथ अपने समझौतों में इन निर्देशों को शामिल करें।

इंडिगो की खूब मिली थी शिकायत

दिसंबर 2025 में IndiGo ने थोक भाव में फ्लाइट कैंसिल की थी और पूरा देश एक तरह से थम गया था, तब नियामक को यात्रियों से कुल 26,999 शिकायतें मिली थीं। यह जानकारी एयरलाइन ने DGCA को ट्रैफिक डेटा जमा करते हुए दी थी। उस महीने IndiGo की उड़ानें रद्द होने से करीब 9.82 लाख यात्री प्रभावित हुए थे। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, IndiGo ने दिसंबर 2025 में यात्रियों को रिफंड, वैकल्पिक उड़ानें और अन्य सुविधाओं पर करीब 22.7 करोड़ रुपये खर्च किए थे। हालांकि, एयरलाइन ने यह बताने से इनकार कर दिया है कि कितने यात्रियों को मुआवजा मिलना था और कितने को मिल चुका है। लेकिन, दिल्ली हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने एयरलाइन को यह जानकारी देने का निर्देश दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई 25 फरवरी को होनी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
 13 March 2026
नई दिल्लीः बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने गुरुवार को निवेशकों की मृत्यु के बाद उनके शेयरों और निवेश को वारिसों के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रस्ताव…
 13 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी संघर्ष बढ़ गया है। इसके चलते भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों को होने वाली तेल और गैस की सप्लाई…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
Advt.