पीएम मोदी के लिए बहुत सम्मान, हम अच्छी डील करेंगे, ट्रंप ने दे दिया साफ संकेत

Updated on 22-01-2026 01:02 PM
नई दिल्‍ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा संकेत दे दिया है। उन्‍होंने कहा है कि अमेरिका और भारत के बीच 'शानदार' व्यापारिक समझौता होगा। यह बात उन्होंने स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच (WEF) में कही। ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। कहा कि वह एक अच्छे इंसान और उनके दोस्त हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि दोनों देशों के बीच एक अच्छा समझौता होगा। यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया है। यह दुनिया में सबसे ज्यादा में से एक है। दोनों देश व्यापार वार्ता जारी रखने की बात कह रहे हैं। लेकिन, अभी तक कोई समझौता नहीं हो पाया है।

दावोस में WEF के मौके पर मनीकंट्रोल से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, 'मैं आपके पीएम का बहुत सम्मान करता हूं। वह एक शानदार व्यक्ति और मेरे दोस्त हैं। हम एक अच्छा समझौता करेंगे।'

सर्ज‍ियो गोर भी दे चुके हैं डील होने के संकेत

हाल ही में अमेरिका के भारत में नए राजदूत सर्जियो गोर ने अपना पदभार संभाला है। उन्होंने भारत-अमेरिका संबंधों पर भरोसा जताया और व्यापार वार्ता का पुरजोर समर्थन किया। गोर ने कहा था कि दोनों देश एक समझौते पर पहुंचने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने ट्रंप और पीएम मोदी के बीच दोस्ती को सच्चा बताया था। कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति अगले एक-दो साल में भारत आ सकते हैं।गोर ने बोले थे कि भारत-अमेरिका का रिश्ता सिर्फ साझा हितों पर ही नहीं, बल्कि उच्चतम राजनीतिक स्तर पर बातचीत पर भी टिका है। उन्होंने यह भी कहा था कि सच्चे साथी कभी-कभी असहमत हो सकते हैं। लेकिन, अंत में वे अपने मतभेदों को सुलझा लेते हैं।गोर ने कहा था, याद रखिए, भारत दुनिया का सबसे बड़ा देश है, इसलिए इस काम को पूरा करना आसान नहीं है। लेकिन, हम वहां पहुंचने के लिए दृढ़ हैं। जबकि व्यापार हमारे रिश्ते के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, हम सुरक्षा, आतंकवाद का मुकाबला, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे अन्य बहुत महत्वपूर्ण क्षेत्रों में मिलकर काम करना जारी रखेंगे।'
गोर ने भी पीएम मोदी की खूब तारीफ की थी। उन्हें एक असाधारण नेता बताया था। उन्होंने कहा था, 'मैं राष्ट्रपति के साथ था... और नए साल के ठीक बाद रात के खाने के दौरान उन्होंने यहां अपनी अविश्वसनीय यात्रा का अनुभव सुनाया और भारत के महान प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी शानदार दोस्ती का भी जिक्र किया।' गोर पहले ट्रंप के करीबी सहयोगी के रूप में काम कर चुके हैं। उन्‍होंने कहा था, 'मैंने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ दुनिया भर की यात्रा की है और मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी दोस्ती असली है।'

लुटन‍िक के बयान को खार‍िज कर चुका है भारत

इसी महीने की शुरुआत में अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने दावा किया था कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता इसलिए नहीं हो पाया क्योंकि पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को फोन नहीं किया था। हालांकि, भारत के विदेश मंत्रालय ने इस बात को गलत बताया था। कहा था कि भारत ऐसे व्यापार समझौते के लिए तैयार है जिससे दोनों देशों को फायदा हो।

लुटनिक ने एक पॉडकास्ट में कहा था कि भारत ने तीन हफ्तों के भीतर ट्रंप से संपर्क न करके 'ट्रेन मिस कर दी', जबकि कई अन्य देशों के नेताओं ने ऐसा किया था।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि भारत और अमेरिका पिछले साल 13 फरवरी से द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे थे। कई बार समझौता फाइनल होने के करीब था।

भारत और अमेरिका ने पिछले फरवरी में बातचीत शुरू होने के बाद से पांच दौर की आधिकारिक स्तर की वार्ता की है। साथ ही मंत्रिस्तरीय स्तर पर भी चर्चाएं हुई हैं। जायसवाल ने यह भी बताया था कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने 2025 में आठ बार फोन पर बात की थी। इसमें द्विपक्षीय साझेदारी से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
 13 March 2026
नई दिल्लीः बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने गुरुवार को निवेशकों की मृत्यु के बाद उनके शेयरों और निवेश को वारिसों के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रस्ताव…
 13 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी संघर्ष बढ़ गया है। इसके चलते भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों को होने वाली तेल और गैस की सप्लाई…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
Advt.