पुराने दोस्तों को अपनी टीम में नौकरी दे दी, अब दिन का चैन और रात की नींद हराम हो गई है

Updated on 22-08-2025 02:03 PM
नई दिल्ली: कॉरपोरेट दफ्तर में काम करने वाले मिडिल लेवल के मैनेजर कुछ ज्यादा ही स्ट्रेस्ड रहते हैं। ऐसे ही एक मैनेजर ने अपने एक करीबी दोस्त को अपनी टीम में हायर कर लिया। यह सोच कर कि उनका काम आसान होगा और टीम बेहतर परफॉर्म करेगी। लेकिन उसके दोस्त ने कुछ ऐसा किया उनकी रात की नींद और दिन का चैन उड़ गया। उस उसे दोस्त की वजह से हर रोज ओवरटाइम करना पड़ रहा है। यहां तक कि रविवार और छुट्टियों के दिन भी काम में ही बीतते हैं।

दोस्त उम्मीद पर खरे नहीं उतरे

किसी मिडिल मैनेजर के लिए यह मुश्किल होता है कि वह दोस्ती और काम के बीच संतुलन किस तरह से बनाए। यदि संतुलन नहीं बना तो इसका असर टीम और व्यक्ति दोनों पर पड़ सकता है। ऐसा ही कुछ अनुभव एक सीनियर प्रोफेशनल ने एक Reddit पोस्ट में बताया है। उन्होंने एक नई कंपनी में काम करते हुए अपने पुराने दोस्तों को नौकरी पर रखा। उन्होंने अपने दोस्तों को बिना ज्यादा टेस्ट या इंटरव्यू के अच्छी सौलरी पर नौकरी दी। वह चाहते थे कि पहले की तरह ऑफिस में मज़ा आए और सब मिलकर काम करें। शुरू में ऑफिस का माहौल अच्छा था, लेकिन दोस्त काम में सीनीयर प्रोफेशनल के उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे।

ओवरटाइम करने को मजबूर

दोस्तों के दगा देने की वजह से सीनियर प्रोफेशनल का काम कम होने के बजाय बढ़ गया। दोस्तों को नौकरी देने के बाद उन्हें ही उनका काम करना पड़ रहा है। इस वजह से उन्हें अक्सर देर तक काम करना पड़ता है। यहां तक कि रविवार और छुट्टियों में भी काम करना पड़ता था, ताकि मैनेजमेंट को कोई दिक्कत न दिखे। उन्होंने दोस्तों को बेहतर काम करने के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया।

नौकरी से निकालना मुश्किल

मैनेजर अपने दोस्तों की निजी जिंदगी को लेकर भी परेशान थे। कई दोस्तों के परिवार में कई तरह की दिक्कतें थीं तो कुछ की EMI चल रही थीं। इसलिए उन्हें नौकरी से निकालना मुश्किल लग रहा था। उनके पास अधिकार तो था, लेकिन वह हिचकिचा रहे थे। उन्हें पता था कि दोस्तों के पास कम स्किल है, इसलिए उन्हें नई नौकरी मिलने में मुश्किल होगी।

लोगों की राय जुदा-जुदा

Reddit पर इस बारे में लोगों ने अलग-अलग राय दी है। कुछ लोगों का कहना है कि दोस्तों को नौकरी पर रखने में खतरा होता है। उन्होंने कहा कि ऑफिस में "दोस्ताना खेल" खेलने से दिक्कतें आती हैं। कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि शुरुआत से ही जिम्मेदारियों और उम्मीदों के बारे में साफ-साफ बता देना चाहिए था। इससे गलतफहमी कम हो सकती थी। कुछ लोगों ने अंडरपरफॉर्मिंग दोस्तों को मैनेज करने के तरीके बताए। जैसे कि धीरे-धीरे जवाबदेही बढ़ाना या यह कहना कि यह ऊपर के मैनेजमेंट का आदेश है। कुछ लोगों ने निजी और पेशेवर रिश्तों के बीच सख्त सीमाएं बनाए रखने की भी सलाह दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.