वोट डालने के बाद उंगली पर स्याही लगाने का कितना आता है खर्च? देश की सिर्फ इस कंपनी के पास है इसका फॉर्मूला

Updated on 06-11-2025 03:05 PM
नई दिल्ली: आज गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग है। वोट डालने के बाद पोलिंग बूथ पर ही उंगली पर नीली स्याही लगाई जाती है। यह स्याही इस बात का प्रमाण होती है कि वह शख्स वोट डाल चुका है। एक बार लगने के बाद यह स्याही पहले नीली और फिर गहरे काले रंग की हो जाती है। इसका रंग हटने में एक महीने से ज्यादा समय तक लग जाता है।

चुनाव में इस्तेमाल होने वाली स्याही भारत में दो जगहों पर बनती है। हैदराबाद की रायडू लेबोरेटरी और मैसूर (कर्नाटक) में स्थित मैसूर पेंट्स एंड वॉर्निश लिमिटेड (MPVL) कंपनियां इसे बनाती हैं। चुनाव आयोग मैसूर में बनी स्याही का इस्तेमाल करता है। साल 1962 में हुए चुनाव में पहली बार इस स्याही का इस्तेमाल किया गया था। यही कंपनी भारतीय नोटों की छपाई में इस्तेमाल होने वाली स्याही भी बनाती है। वहीं हैदराबाद में बनने वाली स्याही कई देशों में भेजी जाती है

कितना आता है खर्च?

इस स्याही की एक शीशी 10mg की होती है। पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव के दौरान हर शीशी की कीमत 174 रुपये थी। एक शीशी से 700 मतदाताओं की उंगली पर स्याही लगाई जा सकती है। ऐसे में एक वोटर की उंगली पर स्याही लगाने में करीब 25 पैसे का खर्च आता है। कंपनी स्याही वाली कांच की शीशियों की जगह मार्कर पेन बनाने का विकल्प भी तलाश रही है। यह प्रोडक्ट अभी भी डेवलपमेंट स्टेज में है।

सार्वजनिक नहीं किया गया फॉर्मूला

उंगली पर लगने वाली इस स्याही को बनाने में सिल्वर नाइट्रेट का इस्तेमाल होता है। इसके अलावा इसमें कुछ और केमिकल भी मिलाए जाते हैं। यह स्याही उंगली पर लगते ही 20 से 30 से गहरा नीला निशान छोड़ देती है। बाद में यह निशान काला हो जाता है। स्याही में मौजूद सिल्वर नाइट्रेट शरीर में मौजूद सोडियम से मिलकर सोडियम क्लोराइड बनाता है। इससे नीली रंग की स्याही धीरे-धीरे काली हो जाती है। पानी के संपर्क में आते ही यह गाढ़ी होती है। ऐसे में इस पर साबुन का भी असर नहीं होता।

नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी ऑफ इंडिया (NPL) ने चुनाव आयोग को ये फॉर्मूला दिया था। इस स्याही को बनाने का पूरा फॉर्मूला कभी सार्वजनिक नहीं किया गया। साथ ही किसी भी दूसरी कंपनी को इसे बनाने की इजाजत भी नहीं है।

कई देशों को निर्यात होती है स्याही

चुनाव आयोग के मुताबिक वोटिंग के बाद मतदाता की उंगली पर इस्तेमाल होने वाली स्याही कई देशों में निर्यात की जाती है। इनमें कनाडा, घाना, नाइजीरिया, मंगोलिया, मलेशिया, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका और मालदीव सहित 25 से अधिक देश शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.