शेयर बाजार में निवेश पर कितने तरह के लगते हैं टैक्स? निवेश पर कितना चुकाना होगा जानिए यहां

Updated on 03-08-2024 02:13 PM
Tax on Share Profit: शेयर बाजार में निवेश पर एक नहीं बल्कि कई तरह के टैक्स लगाए जाते हैं। मोटे तौर पर समझ लें कि जैसे ही शेयर बाजार में एंट्री किए, आपको कम से कम पांच तरह के टैक्स का भुगतान तो करना ही होगा। आइए, समझाते हैं कि कौन-कौन से टैक्स का भुगतान आपको करना होगा...

कैपिटल गेन टैक्स

शेयरों में निवेश पर लगने वाले टैक्स पर चर्चा करने से पहले हम सबसे पहले कैपिटल गेन टैक्स की चर्चा करते हैं। पिछले महीने ही वित्त मंत्री ने इसमें बढ़ोतरी की है। दरअसल, आप शेयर बाजार में स्टॉक में निवेश से जो मुनाफा कमाते हैं, उस पर केंद्र सरकार कैपिटल गेन टैक्स वसूलती है। इसे इस तरह से मान लें कि जब आप शेयर बाजार से कुछ कमाई करते हैं तो उस मुनाफे में कुछ हिस्सा आपको टैक्स के रूप में भी देना होगा।

कैपिटल गेन टैक्स के दो रूप

कैपिटल गेन टैक्स का अर्थ समझ लेने के बाद आप समझिए कि इसके दो रूप हैं। यह तय होता है कि शेयर खरीदने के बाद उसे आपने अपने पास कितने दिनों तक रखा। किसी शेयर को खरीदने के बाद उसे आप 12 महीने से अधिक अवधि के लिए रखते हैं तो वह लॉन्ग टर्म माना जाएगा। इस पर आपको लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स चुकाना होगा। यदि आपने शेयर को 12 महीने या उससे कम अवधि के लिए रखा तो उसे शॉर्ट टर्म माना जाएगा। इसलिए इस पर शार्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगेगा।

शार्ट टर्म और लॉन्ग टर्म पर कितना टैक्स

आप समझ गए कि शेयर बाजार में लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म क्या है। अब आप इस पर लगने वाले टैक्स का रेट भी समझ लीजिए। यदि आप शार्ट टर्म के लिए शेयर अपने पास रखते हैं तो आपको मुनाफे पर 20 फीसदी का टैक्स चुकाना होगा। बीते 23 जुलाई से पहले इस टैक्स की रेट 15 फीसदी थी। बजट 2024-25 के जरिये इसे बढ़ा कर 20 फीसदी कर दिया गया। लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर पहले 10 फीसदी का टैक्स का लगता था, जिसे बजट में बढ़ा कर 12.5 फीसदी कर दिया गया।

लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन तो एक और छूट

यदि आपने लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन के जरिये कमाई की है, तो आपको एक और छूट मिलती है। वह छूट है प्रोफिट में कुछ रकम घटा दी जाएगी। नियम है कि यदि साल में आप एक लाख रुपये तक का लॉन्ग टर्म प्रोफिट कमाते हैं तो उस पर कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा। पिछले महीने पेश बजट में इसे बढ़ा कर 1.25 लाख रुपये कर दिया गया है। मतलब कि आपको 1.25 लाख रुपये से ज्यादा के मुनाफे पर ही लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स देना होगा।

एक उदाहरण से समझे

मान लीजिए कि मोनिका ने मई 2021 में एसबीआई का 500 शेयर 350 रुपये के भाव पर खरीदा। दो साल से भी ज्यादा समय तक उसे अपने पास रखने के बाद उसने 800 रुपये के भाव पर एसबीआई का शेयर बेच दिया। इस तरह से उन्होंने इस खरीद-बिक्री में कुल 2,25,000 का मुनाफा कमाया। चूंकि उन्होंने शेयरों की बिक्री दो साल के बाद की, इसलिए यह लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन माना जाएगा। नियमानुसर उसे 1.25 लाख रुपये के मुनाफे पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। शेष बचे एक लाख रुपये। तो इस रकम पर उन्हें 12.5 फीसदी का टैक्स देना होगा। मतलब कि उन्हें 12,500 रुपये का टैक्स चुकाना होगा।

डिविडेंड पर टैक्स

जब कोई कंपनी अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा अपने शेयरहोल्डरों को वितरित करने का फैसला करती है, तो उसे ही डिविडेंड कहा जाता है। यदि कोई शेयरहोल्डर कंपनी से डिविडेंट ले रहा है तो उसे उस आमदनी पर टैक्स चुकाना होगा। हालांकि, आपको जितना डिविडेंड मिला, उसे आपके टैक्सेबल इनकम में जोड़ दिया जाएगा। फिर आपके टैक्स स्लैब के हिसाब से उस पर टैक्स लगाया जाएगा। अगर आप 10 फीसदी के टैक्स स्लैब में आते हैं तो डिविडेंट इनकम पर इतना ही टैक्स देना होगा। यदि आप 30 फीसदी के ब्रैकेट में आते हैं तो आपको 30 फीसदी टैक्स चुकाना होगा। यदि आपकी आमदनी टैक्स फ्री वाले स्लैब में है तो आपको कोई टैक्स नहीं देना होगा।

टीडीएस भी काटा जाएगा

अगर किसी व्यक्ति की एक वित्त वर्ष में डिविडेंट इनकम से कुल आमदनी 5,000 रुपये या इससे ज्यादा है, तो डिविडेंड पेमेंट करने वाली कंपनी 10 फीसदी के हिसाब से टीडीएस भी काटेगी। यह टीडीएस सीधे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के खाते में जमा कर दिया जाएगा। यदि करदाता की आमदनी उतनी नही है तो यह पैसा रिटर्न भरने के बाद वापस कर दिया जाएगा।

सेक्युरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स

सेक्युरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स या एसटीटी ऐसा टैक्स है, जो हर किसी को चुकाना होता है। चाहे आपको शेयर बाजार में निवेश पर घाटा हुआ हो या मुनाफा। जैसे ही कोई शेयर आप खरीदते या बेचते हैं, आपको STT का पेमेंट करना पड़ेगा। इस समय एसटीटी का रेट 0.1% है। यह टैक्स शेयर बाजार में हुए किसी भी ट्रांजेक्शन के टोटल वैल्यू पर लगाया जाता है। लेकिन, अगर आप डे ट्रेडिंग करते हैं, यानी एक ही दिन स्टॉक खरीदते और बेचते हैं, तो टोल ट्रेड वैल्यू पर 0.025% की दर से STT तभी वसूला जाएगा, जब आप उस स्टॉक को बेच देते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.