मुकेश अंबानी से हर्ष गोयनका ने सीखे सफलता के तीन मंत्र, एक्स पर शेयर किया वीडियो, आप भी जान लें

Updated on 06-10-2024 12:48 PM
नई दिल्ली: अरबपति कारोबारी और आरपीजी ग्रुप (RPG Group) के चेयरमैन हर्ष गोयनका (Harsh Goenka) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर समय-समय पर कई शानदार पोस्ट करते रहते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनकी एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि उन्होंने दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी के साथ बातचीत से हमेशा बहुत कुछ सीखा है।

इस पोस्ट में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो मुकेश अंबानी की स्पीच है। 42 सेकेंड के इस वीडियो में वह अपनी लाइफ लर्निंग के बारे में तीन बातें बता रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए हर्ष गोयनका ने लिखा है, 'आइए मैं उनके जीवन से मिली तीन सीख आपके साथ शेयर करता हूं।'

मुकेश अंबानी से मिलीं 3 सीख


वीडियो में मुकेश अंबानी जिन तीन बातों का जिक्र कर रहे हैं, उन्हें हर्ष गोयनका अपनी सफलता का भी मंत्र मानते हैं। मुकेश अंबानी की तीन बातें ये हैं:

1. लक्ष्य पर फोकस रखें

वीडियो में मुकेश अंबानी अपनी स्पीच में कहते हैं कि अगर आप लक्ष्य पर फोकस रखते हैं तो आप सभी मुश्किलों को पार कर लेंगे। वहीं अगर आप मुश्किलों पर ध्यान फोकस करेंगे तो आप कभी भी अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाएंगे।

2. कड़ी मेहनत करें

मुकेश अंबानी का मानना है कि सफलता के लिए हमेशा कड़ी मेहनत करना जरूरी है। वह अपनी स्पीच में कहते दिख रहे हैं कि सबसे अच्छा बनने का लक्ष्य रखना चाहिए। सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया में भी सबसे अच्छा बनना चाहिए।

3. सकारात्मक रहें

मुकेश अंबानी के लिए सकारात्मकता सबसे महत्वपूर्ण है। वीडियो में मुकेश अंबानी कह रहे हैं कि सफलता पाने के लिए आत्मविश्वास के साथ-साथ खुद पर भरोसा भी होना चाहिए।

एशिया के सबसे अमीर शख्स हैं अंबानी


मुकेश अंबानी न केवल देश के बल्कि एशिया के भी सबसे अमीर शख्स हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसान मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 105 बिलियन डॉलर है। सबसे ज्यादा अमीर शख्स के मामले में वह दुनिया में 14वें स्थान पर हैं। इस साल इनकी दौलत में 8.93 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.