ग्रो के शेयर तो चढ़ते ही जा रहे हैं, अभी तक मिल चुका है रिटर्न

Updated on 17-11-2025 02:15 PM
मुंबई: पिछले बुधवार को लिस्ट हुई कंपनी बिलियनब्रेन गराज वेंचर्स लिमिटेड (Billionbrains Garage Ventures Ltd) के शेयरधारकों की खुशियों का ठिकाना नहीं है। यह कंपनी पॉपुलर इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म ग्रो ( Groww ) की पेरेंट कंपनी है। इसके शेयरों में लिस्टिंग के बाद से ही ज़बरदस्त उछाल देखा जा रहा है। आज यानी सोमवार, 17 नवंबर को भी इसके शेयर तीसरे दिन लगातार चढ़े और NSE पर 8% बढ़कर 160 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गए।

60% का शानदार रिटर्न

ग्रो (Groww) का शेयर अपने IPO प्राइस 100 रुपये से अब तक 60% का शानदार रिटर्न दे चुका है। वहीं, BSE पर लिस्टिंग प्राइस 114 रुपये से भी यह 40% ऊपर चला गया है। इस कंपनी का 6,632 करोड़ रुपये का IPO 4 से 7 नवंबर तक खुला था। इसे निवेशकों का ज़बरदस्त रिस्पॉन्स मिला और यह कुल 17 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) की तरफ से सबसे ज़्यादा दिलचस्पी दिखाई गई। रिटेल कैटेगरी 9 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल बिडर्स (NIIs) 14 गुना सब्सक्राइब हुए। शेयरों का अलॉटमेंट बीते हफ्ते ही फाइनल हुआ है।

बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म

साल 2016 में फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव्स द्वारा शुरू किया गया ग्रो (Groww) आज एक बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म बन गया है। यह स्टॉक ब्रोकिंग, म्यूचुअल फंड और डेरिवेटिव्स जैसी सेवाएं देता है। इसके प्लेटफॉर्म पर बड़ी संख्या में नए निवेशक जुड़े हैं। पिछले तीन सालों में ग्रो (Groww) ने तेजी से तरक्की की है और यह भारत के सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाले इन्वेस्टमेंट ऐप्स में से एक बन गया है। इसके 10 करोड़ से ज्यादा रजिस्टर्ड यूजर्स हैं और 60 लाख से ज्यादा एक्टिव इन्वेस्टर्स हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.