इस बैंक को बेचने के लिए सरकार को मिली 'हरी झंडी', LIC की है सबसे बड़ी हिस्सेदारी
Updated on
18-07-2024 02:53 PM
नई दिल्ली: आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) के निजीकरण का रास्ता साफ हो गया है। RBI ने IDBI बैंक के लिए बोली लगाने वालों पर अपनी 'फिट एंड प्रॉपर' रिपोर्ट दे दी है। अब सबकी नजरें सरकार और बजट पर टिकी हैं। बाजार को इस बात का इंतजार है कि विनिवेश पर बजट में सरकार की तरफ से क्या संकेत मिलता है। IDBI बैंक कई साल से सरकार की प्राइवेटाइजेशन लिस्ट में है। सरकार बोली लगाने वालों के बारे में RBI के आकलन का इंतजार कर रही थी कि वे मानदंडों को पूरा करते हैं या नहीं, ताकि प्रक्रिया के अगले चरण में आगे बढ़ा जा सके।