FD में निवेश करने वालों की मौज, यह बैंक दे रहा है 8 फीसदी से ज्यादा की ब्याज दर

Updated on 16-09-2024 04:32 PM
नई दिल्ली: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। बंधन बैंक ने एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। इस बैंक ने एफडी पर अधिकतम ब्याज बढ़ाकर 8.05 फीसदी कर दिया है। यह एक साल के डिपॉजिट पर है। यानी अगर कोई सामान्य निवेशक एक साल की एफडी कराता है तो उसे 8.05 फीसदी ब्याज मिलेगा। वहीं सीनियर सिटिजंस के लिए यह ब्याज दर 8.55 फीसदी है। इसके अलावा बैंक ने बाकी एफडी पर भी ब्याज दरों में संशोधन किया है। साथ ही नई योजनाएं भी शुरू की हैं। बता दें कि यह बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर अलग-अलग ब्याज देता है। सीनियर सीटिजंस को सामान्य निवेशकों के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलता है।

इस एफडी को लिया वापस


बैंक ने 8 फीसदी ब्याज दर वाली एक योजना को वापस ले लिया है। साथ ही बैंक ने एक साल एक दिन से लेकर एक साल नौ महीने की मैच्योरिटी वाली एफडी पर पर 8 फीसदी का ब्याज देने का फैसला किया है। इससे पहले एक साल से एक साल नौ महीने की जमाराशियों पर 7.25 फीसदी की दर से ब्याज मिलता था।

शुरू की नई टैक्स सेविंग स्कीम


बैंक ने नई योजनाएं भी शुरू की हैं। इसमें 5 साल की टैक्स सेविंग एफडी स्कीम भी शामिल हैं। इसमें निवेशकों को 7 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं पांच साल से ज्यादा की सामान्य जमाराशियों पर 5.85 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। टैक्स सेविंग स्कीम के लिए वरिष्ठ नागरिकों को ब्याज 7.5 फीसदी मिलेगा।

अलग-अलग एफडी पर इतना ब्याज दे रहा है बैंक


7 से 30 दिन: 3 फीसदी
31 दिन से दो महीने: 3.50 फीसदी
2 महीने से एक साल: 4.50 फीसदी
एक साल: 8.05 फीसदी
एक साल एक दिन से एक साल 9 महीने: 8 फीसदी
एक साल 9 महीने से 5 साल: 7.25 फीसदी
5 साल से 10 साल: 5.85 फीसदी
नोट: यह ब्याज दर समान्य निवेशकों के लिए है। सीनियर सिटिजंस के लिए ब्याज दर कुछ ज्यादा रहेगी।

क्या है शेयर की स्थिति?


बंधन बैंक के शेयर की कीमत अभी करीब 205 रुपये है। सोमवार को इसमें करीब एक फीसदी (2.06 रुपये) की गिरावट आई। पिछले 6 महीने में शेयर ने निवेशकों को करीब 13 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं एक साल के रिटर्न की बात करें तो इसमें निवेशकों को नुकसान हुआ है। यह नुकसान करीब 17 फीसदी रहा। लॉन्ग टर्म में भी इस शेयर ने निवेशकों को नुकसान दिया है। 5 साल में यह नुकसान करीब 59 फीसदी रहा। यानी 5 साल में निवेशकों की आधी से ज्यादा रकम डूब चुकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.