महंगा होने वाला है सोना! अगले 3 महीनों में इन 3 कारणों से बढ़ सकती है गोल्ड की कीमत

Updated on 08-09-2024 03:40 PM
नई दिल्ली: सोने की कीमत बढ़ने वाली है। आने वाले कुछ समय को देखें तो कई ऐसी स्थितियां सामने दिखाई दे रही हैं जिससे सोने की कीमत में उछाल आ सकता है। इसमें फेस्टिवल सीजन, शादियां, दुनिया के देशों में युद्ध आदि प्रमुख हैं। वहीं भारत ने फिर से सोने का भंडार बढ़ाया है। इस बार बजट में सोने पर कस्टम ड्यूटी में कमी की गई थी जिससे सोने की कीमत में तेज गिरावट आई थी। उस समय सोना 70 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गया था। लेकिन अब फिर से सोने में तेजी दिखाई देनी शुरू हो गई है। ऐसे में एक्सपर्ट का कहना है कि अगले तीन महीनों में सोने की कीमत में तेजी से बढ़ोतरी होगी। अभी MCX पर सोने की कीमत 71460 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

1. फेस्टिवल और शादियों के सीजन का असर


फेस्टिवल और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में सोने की कीमत में तेजी देखी जा सकती है। दिवाली के समय सोने की कीमत में वैसे भी तेजी देखी जाती है। जानकारों के मुताबिक इस बार धरतेरस पर सोने की कीमत नया रेकॉर्ड बना सकती है। दूसरी तरफ देवोत्थान एकादशी के बाद शादियों का सीजन भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में सोने की मांग और बढ़ेगी, जिससे इसकी कीमत में तेजी आ सकती है।

2. अमेरिकी रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती


अमेरिकी में बढ़ रही मंदी को देखते हुए अमेरिकी रिजर्व बैंक (फेड रिजर्व बैंक) ब्याज दरों में कटौती का ऐलान कर सकता है। ऐसे में सोने की कीमत में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं अमेरिका में होने वाले चुनाव में अमेरिका की मंदी छाई हुई है। ऐसे में वहां की सरकार पर भी इसे कंट्रोल करने के लिए ब्याज दरों को कम करने का दबाव है।

3. कई देशों में युद्ध का भी दिखाई देगा असर


इस समय दुनिया के कई देशों में युद्ध चल रहा है। इनमें रूस-यूक्रेन और मिडिल ईस्ट में तनाव प्रमुख हैं। आने वाले दिनों में युद्ध के हालात और खराब हो सकते हैं जिससे भी सोने की कीमत में तेजी आ सकती है। इसके कारण दुनिया के कई सेंट्रल बैंकों ने लगातार सोना खरीदा है। इससे गोल्ड की कीमत बढ़ती चली गई। युद्ध के हालातों को देखते हुए देश फिर से सोने का भंडार बढ़ा सकते हैं जिससे सोने में फिर से तेजी देखने को मिलेगी।

अगस्त में बढ़ गई सोने की कीमत


पिछले महीने अगस्त में सोने की कीमत में तेजी आई है। यह अगस्त में में 3.6 फीसदी की वृद्धि के साथ 887.98 अमेरिकी डॉलर (करीब 74 हजार रुपये) प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर में गिरावट और फेडरल रिजर्व की ओर से संभावित दर कटौती के संकेत के चलते इसकी कीमत में बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा भारत में आयात शुल्क में कमी से सोने की मांग बढ़ी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.