गोल्ड इम्पोर्ट ऑल टाइम हाई पर, एक्सपोर्ट में भारी गिरावट, व्यापार घाटा नए रेकॉर्ड के करीब

Updated on 18-09-2024 03:39 PM
नई दिल्ली: भारत का व्यापार घाटा अगस्त में रेकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गया। सोने की खेप में उछाल से मासिक आयात में 3.4% की तेजी आई और यह $64.4 अरब के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच। दूसरी ओर निर्यात 9.4% घटकर $34.7 अरब रह गया। वाणिज्य विभाग ने मंगलवार को कहा कि सोने का आयात दोगुना से अधिक बढ़कर $10 अरब से अधिक के नए उच्च स्तर पर पहुंच गया है। इससे अगस्त में कुल आयात बढ़कर $64.36 अरब हो गया जो जून 2022 में $64.35 अरब के पिछले रेकॉर्ड से थोड़ा अधिक है। जुलाई में पेश बजट में सोने पर आयात शुल्क 15 फीसदी से घटाकर छह फीसदी कर दिया गया था।

वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि हाई प्राइस, सीमा शुल्क में कमी और त्यौहारी सीजन से पहले स्टॉकिंग के कारण आयात में बढ़ोतरी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक उच्च टैरिफ के कारण पहले देश में तस्करी से काफी सोना आता था। अब इसका कुछ हिस्सा अब कानूनी तरीकों से आ रहा है। इस कारण व्यापार घाटा बढ़कर 29.7 अरब डॉलर हो गया। पिछले साल अक्टूबर में यह रेकॉर्ड 30.4 अरब डॉलर रहा था। बर्थवाल ने कहा कि यह एक उभरती हुई बाजार अर्थव्यवस्था के लिए यह चिंता का विषय नहीं है। एक ऐसी इकॉनमी से भारी खपत मांग आ रही है जो ग्लोबल इकॉनमी से दोगुनी रफ्तार से बढ़ रही है।

क्यों गिरा एक्सपोर्ट


उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे निर्यात बढ़ता है और आप ग्लोबल वैल्यू चेन में शामिल होते हैं। आपको एक्सपोर्ट करने के लिए कुछ चीजों का आयात करना पड़ता है। जहां तक विदेशी मुद्रा भंडार की बात है, तो ये पूरी तरह से सामान्य है। निर्यात में गिरावट मुख्य रूप से तेल की कीमतों में गिरावट के साथ-साथ रत्न और आभूषणों की कम मांग और चावल के निर्यात की वजह से हुई है, जिसे सरकार द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है। जुलाई 2023 के बाद से निर्यात में सबसे तेज गिरावट आई है। तब एक्सपोर्ट में 9.9% की गिरावट आई थी।

कच्चे तेल की कम कीमतों से आयात 32% घटकर 11 अरब डॉलर रह गया, जबकि पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात लगभग 38% घटकर 6 अरब डॉलर रह गया। बर्थवाल ने कहा कि मौजूदा वैश्विक स्थिति निर्यात के लिए एक बड़ी चुनौती है। वैश्विक स्तर पर काले बादलों के बावजूद, भारत एक ब्राइट स्पॉट है। कई देशों में आयात में गिरावट देखी गई है, जिसका असर निर्यात पर पड़ रहा है। अमेरिका और यूरोप में मांग कमजोर बनी हुई है, जबकि चीन मंदी के दौर से गुजर रहा है।

सर्विसेज के मोर्चे पर गुड न्यूज


फियो के प्रेजिडेंट अश्विनी कुमार ने कहा कि व्यापार में व्यवधान के कारण निर्यात प्रभावित हुआ है। इनमें शिपिंग स्पेस की कमी, अनियमित शिपिंग शेड्यूल, जहाजों के भारतीय बंदरगाहों पर आने से बचने जैसी लॉजिस्टिक्स चुनौतियों के कारण और कमोडिटी की कीमतों में गिरावट से निर्यात पर असर हुआ है। हालांकि सर्विसेज का एक्सपोर्ट सरकार के लिए राहत की बात है। इसका निर्यात 7% बढ़कर 30.7 अरब डॉलर हो गया, जबकि आयात करीब 4% बढ़कर 15.7 अरब डॉलर रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.