महंगा पड़ेगा शादी करना! घोड़ी चढ़ने से पहले जान लें GST का हिसाब-किताब

Updated on 06-09-2025 01:55 PM
नई दिल्ली: क्या आप जल्द ही शादी करने वाले है? तो यह खबर आपके लिए है। जीएसटी में हुए हालिया बदलाव आपकी जेब पर सीधा असर डाल सकते हैं। कारोबारियों का कहना है कि भले ही कई चीजों पर टैक्स जस का तस है, लेकिन आपके कपड़ों, जूतों और हनीमून पर होने वाला खर्च बढ़ने वाला है। शादी का बजट फाइनल करने से पहले, यहां समझिए जीएसटी का नया हिसाब-किताब...

इनमें नहीं पड़ेगा कोई फर्क

टेट, डेकोरेशन और कैटरिंग पर जीएसटी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पहले की तरह इन पर 18 प्रतिशत जीएसटी ही लगेगा। शादी में बैंड-बाजा बग्गी, घोड़ी और शहनाई पर भी पहले की 18 प्रतिशत जीएसटी ही लगेगा। इसी तरह बैंक्विट हॉल और जूलरी की जीएसटी दरों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। बैंक्विट हॉल पर 5 प्रतिशत और जूलरी पर 3 प्रतिशत जीएसटी लगता है।
  • 2,500 रुपये से महंगे कपड़े और जूतों पर अब 18% जीएसटी लगेगा
  • टेंट, डेकोरेशन, कैटरिंग और जूलरी जैसी चीजो में कोई बदलाव नहीं
  • होटल के कमरों पर जीएसटी घटने से वेन्यू की बुकिंग में कुछ राहत मिल सकती है
  • एयर टिकट पर जीएसटी 12% से बढ़कर 18% होने से हनीमून पैकेज महंगा होगा

महंगे कपड़ों पर जीएसटी 6% बढ़ा

1000 रुपये से अधिक दाम वाले रेडीमेड कपड़े पर पहले 12 प्रतिशत जीएसटी लगता था, अब इसमें बदलाव करके 2500 रुपये तक के रेडीमेड कपड़े पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगेगा जबकि 2500 रुपये से अधिक वाले रेडीमेड कपड़े पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगेगा, जिससे शेरवानी-सूट, लहंगा-चुनरी, कुर्ता-पजामा समेत कई कपड़े महंग हो जाएंगे। कारोबारियों के मुताबिक, इन पर टैक्स पहले से छह प्रतिशत अधिक हो जाएगा। 2500 रुपये तक के जूते पर अब 5 प्रतिशत जीएसटी लगेगा, जबकि 2500 से ऊपर वाले जूते पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगेगा।

हनीमून पैकेज ₹25 हजार तक बढ़ा

एयर टिकट के रेट पर जीएसटी शुल्क 12 से 18 प्रतिशत कर दिया गया है। टूर एंड ट्रैवल कारोबारी सिद्धार्थ गोयनका बताते है कि अगर आप विदेश में हनीमून मनाने का प्लान कर रहे है तो पूरे पैकेज पर 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। यानी अगर 5 लाख रुपये का पैकेज है तो इसमे 20 से 25 हजार रुपये की बढ़ोतरी होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.