'इंटरनेशनल खिलाड़ी' बनेंगे गौतम अडानी! पहली बार विदेश में एयरपोर्ट खरीदने की तैयारी

Updated on 05-09-2024 11:45 AM
नई दिल्ली: भारत और एशिया के दूसरे बड़े रईस गौतम अडानी ने एक बार फिर तेजी से अपने ग्रुप का विस्तार करना शुरू कर दिया है। भारत ही नहीं विदेशों में भी वह आक्रामक तरीके से अपना बिजनस बढ़ाने में लगे हैं। इसी कड़ी में अडानी ग्रुप की होल्डिंग कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज ने अपनी विस्तार योजनाओं के तहत अफ्रीकी देश केन्या में एक एयरपोर्ट को खरीदने और इसे चलाने की योजना बनाई है। इसके लिए उसने केन्या में एक कंपनी स्थापित की है। इस कंपनी का नाम एयरपोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर रखा गया है। कंपनी केन्या की राजधानी नैरोबी के जोमो केन्याटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का प्रबंधन अपने हाथ में लेना चाहती है।

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार केन्या के ट्रांसपोर्ट वर्कर इसका विरोध कर रहे हैं। उन्हें आशंका है कि इससे उनकी नौकरी जा सकती है। स्टॉक एक्सचेंजेज को दिए गए एक बयान में कहा गया है कि अडानी एंटरप्राइजेज ने अपनी अबू धाबी स्थित अपनी सहायक कंपनी ग्लोबल एयरपोर्ट्स ऑपरेटर के माध्यम से एयरपोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर की स्थापना की है। कंपनी ने केन्या सरकार को 2029 तक एक नए टर्मिनल और टैक्सीवे सिस्टम के लिए $750 मिलियन के निवेश का प्रस्ताव दिया है। साथ ही 2035 तक एयरपोर्ट में सुधार के लिए अतिरिक्त $92 मिलियन का निवेश करने की भी योजना है। अगर यह डील हो जाती है तो यह भारत के बाहर अडानी ग्रुप का पहला एयरपोर्ट होगा। अभी यह ग्रुप देश में आधा दर्जन से अधिक एयरपोर्ट्स का संचालन करता है।

लिस्टिंग की योजना


भारत की एक और कंपनी जीएमआर फिलीपींस में मैकटन सेबू इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन करती है। हैदराबाद की इस कंपनी ने ग्रीस में क्रेते एयरपोर्ट के साथ-साथ इंडोनेशिया में कुआलानामु इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन के लिए डील की है। अडानी एंटरप्राइजेज की योजना वित्त वर्ष 2028 तक अपनी सहायक कंपनी अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स को लिस्ट कराने की है। यह ग्रुप के एयरपोर्ट बिजनस को संभालती है। गौतम अडानी 102 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ भारत और एशिया के दूसरे बड़े रईस हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.