गौतम अडानी ला रहे हैं देश का सबसे बड़ा राइट्स इश्यू, 716 रुपये सस्ता मिल रहा शेयर, जानिए डिटेल

Updated on 17-11-2025 02:12 PM
नई दिल्ली: देश के तीसरे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का 25,000 करोड़ रुपये का राइट्स ऑफर 25 नवंबर को खुलेगा और 10 दिसंबर को बंद होगा। कंपनी ने यह जानकारी दी है। 11 नवंबर को कंपनी के बोर्ड ने इस राइट्स ऑफर को मंजूरी दी थी। इसके लिए शेयर की कीमत 1,800 रुपये प्रति शेयर रखी गई है, जो उस दिन के शेयर के बंद भाव से 25% कम है। शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1.29 फीसदी तेजी के साथ 2516.85 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी ने यह भी बताया कि शेयरधारकों को पूरी रकम यानी हर शेयर के लिए 1,800 रुपये एक साथ नहीं देनी होगी। वे इसे तीन किस्तों में चुकाएंगे। आवेदन करते समय शेयरधारकों को 900 रुपये देने होंगे। इसके बाद दो और किस्तें होंगी, जिन्हें बाजार की भाषा में 'फर्स्ट कॉल' और 'सेकंड कॉल' कहा जाता है। इन दोनों किस्तों में उन्हें 450-450 रुपये देने होंगे। पहली कॉल की अवधि 12 जनवरी से 27 जनवरी 2026 तक रहने की उम्मीद है।

क्या है राइट्स इश्यू?

अडानी एंटरप्राइजेज की फाइनेंशियल ईयर 2026 में 36,000 करोड़ रुपये कैपेक्स की योजना है। इसमें से 16,300 करोड़ रुपये पहली छमाही में खर्च किए गए हैं। इसमें से 10,500 करोड़ रुपये एयरपोर्ट बिजनेस पर, 6,000 करोड़ रुपये रोड और 9,000 करोड़ रुपये पेट्रोकेमिकल्स और मटीरियल्स पर, 3,500 करोड़ रुपये मेटल्स और माइनिंग पर तथा 5,500 करोड़ रुपये अडानी न्यू इंडस्ट्रीज पर खर्च होंगे।

राइट्स इश्यू एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें कोई कंपनी अपने मौजूदा शेयरधारकों को रियायती मूल्य पर अतिरिक्त शेयर खरीदने का अधिकार देती है। कंपनियां इससे जुटने वाली राशि का इस्तेमाल अपने कारोबार के विस्तार करने, ऋण चुकाने या अन्य उद्देश्यों के लिए करती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.