गैस सिलेंडर की कीमत से लेकर सुकन्या समद्धि योजना तक, 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे ये नियम

Updated on 27-09-2024 01:10 PM

इंदौर। सितंबर का महीना खत्म होने वाला है। अब अगले सप्ताह से अक्टूबर माह शुरू हो जाएगा। नए महीने की शुरुआत में कुछ नियम बदल जाते हैं। अब 1 अक्टूबर से देश में कई बदलाव होंगे, जो आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं। इनमें एलपीजी सिलेंडर की कीमत, क्रेडिट कार्ड और सुकन्या समद्धि योजना के नियमों में बदलाव शामिल हैं।


गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को गैस कंपनियां एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव करती है। 1 अक्टूबर को भी रसोई गैस के दाम घट-बढ़ सकते हैं। पिछले कुछ समय में 19 किग्रा कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में बदलाव देखने को मिला है। वहीं, 14 किग्रा वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई चेंज नहीं हुआ है।


सीएनजी-पीएनजी और एटीएफ की कीमतों में बदलाव


एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव के साथ तेल कंपनियां एयर टर्बाइन फ्यूल और सीएनजी-पीएनजी के दाम में संशोधित करती हैं। 1 अक्टूबर को इनकी नई कीमतें आ सकती हैं। इससे पहले सितंबर में एटीएफ की कीमत में कटौती हुई थी।


बोनस क्रेडिट से संबंधित नियम


सेबी की ओर से शेयर बाजार बोनस क्रेडिट से जुड़े नियमों का एलान किया गया है। नए नियम 1 अक्टूबर से लागू होंगे। सेबी ने शेयर क्रेडिट का समय घटाकर दो दिन कर दिया है, जिसके बाद रिकॉर्ड तारीख से दो दिन के अंदर बोनस शेयर दिए जाएंगे।


एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड


क्रेडिट कार्ड्स के लिए लायल्टी प्रोग्राम को बदला गया है। नए नियम 1 अक्टूबर से लागू होंगे। इसमें एचडीएफसी बैंक ने स्मार्टबाय प्लेटफॉर्म पर रिवार्ड प्वाइंट्स के रिडम्पशन को सीमित कर दिया है।


सुकन्या समृद्धि योजना


केंद्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना से जुड़ा एक बड़ा नियम बदल दिया है। 1 बदलाव 1 अक्टूबर से लागू होगा। इसके तहत बेटियों के कानूनी अभिभावक की खाता संचालित कर सकते हैं। नए नियम के मुताबिक, अगर किसी लड़की का खाता ऐसे व्यक्ति द्वारा खोला गया है जो उसका अभिभावक नहीं है, तो फिर उसे ये अकाउंट माता-पिता को ट्रांसफर करना होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.