सिगरेट से FASTag तक... 1 फरवरी से बदल जाएंगी इन चीजों की कीमतें

Updated on 31-01-2026 01:01 PM
नई दिल्ली: कल 1 फरवरी 2026 से आपके बजट से जुड़े कई बदलाव होने जा रहे हैं। ये ऐसे बदलाव हैं जो सीधे तौर पर आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करेंगे। कल केंद्रीय बजट 2026 भी पेश होगा। इसमें कई ऐसी घोषणाएं की जा सकती हैं जो आपकी जेब से जुड़ी होंगी। वहीं दूसरी ओर कल यानी 1 फरवरी से एलपीजी सिलेंडर, सिगरेट, फास्टैग आदि से जुड़े कई नियम और कीमतें बदलने वाली हैं।

1. LPG सिलेंडर की नई कीमतें

1 फरवरी को रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की नई कीमतें तय होने की उम्मीद है। दरअसल, हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां रसोई गैस की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में ये कंपनियां एलपीजी की कीमत को बढ़ा या घटा सकती हैं। या हो सकता है कि इनमें कोई बदलाव भी ना करें। पिछले कुछ समय का ट्रेंड देखें तो 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। पिछले महीने इसकी कीमत 14.50 रुपये कम की गई थी।

2. CNG, PNG और एविएशन फ्यूल

कल यानी 1 फरवरी से CNG, PNG और एविएशन फ्यूल की कीमतों में भी बदलाव हो सकता है। चूंकि 1 फरवरी को बजट आने वाला है। ऐसे में यह संभव है कि 1 फरवरी को ही CNG, PNG और एविएशन फ्यूल की कीमतों में बदलाव की घोषणा की जाए। अगर CNG और PNG की कीमतें बढ़ती हैं, तो घर और यात्रा का खर्च बढ़ सकता है। एविएशन फ्यूल की कीमतों में बदलाव से हवाई किराए बढ़ या घट सकते हैं।

3. FASTag के नियम में बदलाव

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने घोषणा की है कि FASTag के लिए KYC वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी तरह से खत्म कर दी जाएगी। 1 फरवरी से FASTag एक्टिवेट कराने के बाद आपको कोई अतिरिक्त KYC वेरिफिकेशन कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह जिम्मेदारी अब फास्टैग जारी करने बैंकों की होगी कि वे पहले ही वाहन से जुड़ी सभी जांच पूरी करें।

4. सिगरेट, पान मसाला और तंबाकू होंगे महंगे

1 फरवरी 2026 से पान-मसाला, सिगरेट और तंबाकू प्रोडक्ट का सेवन आपकी जेब पर भारी पड़ने वाला है। सरकार इन प्रोडक्ट पर टैक्स बढ़ाने की तैयारी में है, जिसके चलते इनकी कीमतों में उछाल आना तय है। यह अतिरिक्त बोझ सामान्य GST से अलग होगा। इसमें मुख्य रूप से उत्पाद शुल्क (Excise Duty) और उपकर (Cess) में वृद्धि की जाएगी, जिससे इन प्रोडक्ट की लागत बढ़ जाएगी।

5. क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव

एचडीएफसी या आईसीआईसीआई बैंक भी अपने क्रेडिट कार्ड से जुड़े कुछ नियम 1 फरवरी से बदल रहे हैं। एचडीएफसी इनफिनिया मेटल क्रेडिट कार्ड यूजर्स अब रिवॉर्ड पॉइंट्स को महीने में अधिकतम पांच बार रिडीम कर पाएंगे। आईसीआईसीआई बैंक अपने कुछ खास क्रेडिट कार्ड पर बुकमाईशो के जरिए मिलने वाली मुफ्त मूवी टिकट की सुविधा को बंद कर रहा है। रिवॉर्ड पॉइंट्स में भी बदलाव होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
 13 March 2026
नई दिल्लीः बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने गुरुवार को निवेशकों की मृत्यु के बाद उनके शेयरों और निवेश को वारिसों के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रस्ताव…
 13 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी संघर्ष बढ़ गया है। इसके चलते भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों को होने वाली तेल और गैस की सप्लाई…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
Advt.