पिता आईएएस, मां संस्कृत की प्रोफेसर... जानें कितनी है माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला की नेटवर्थ

Updated on 19-08-2025 04:56 PM
नई दिल्ली: दुनिया की दूसरी सबसे वैल्यूएबल टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ( Microsoft ) के सीईओ सत्या नडेला ( Satya Nadella ) का आज जन्मदिन है। सत्या नडेला भारतीय मूल के हैं जो अमेरिका की इस दिग्गज कंपनी की कमान संभाल रहे हैं। सत्या नडेला के नेतृत्व में माइक्रोसॉफ्ट पिछले एक दशक से नई ऊंचाइयों को छू रही है।

सत्या नडेला का जन्म 19 अगस्त 1967 को हैदराबाद में हुआ था। उनके पिता आईएएस अधिकारी अधिकारी और मां संस्कृत की प्रोफेसर थीं। हैदराबाद पब्लिक स्कूल से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने साल 1988 में मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। इसके बाद वे अमेरिका गए और कंप्यूटर साइंस में एमएस किया। बाद में उन्होंने शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए पूरा किया।

कैसे की करियर की शुरुआत?

नडेला ने अपने करियर की शुरुआत सन माइक्रोसिस्टम्स से की। लेकिन साल 1992 में वे माइक्रोसॉफ्ट से जुड़ गए। शुरुआती दिनों में उन्होंने सर्वर ग्रुप से काम शुरू किया और बाद में सॉफ्टवेयर, ऑनलाइन सर्विसेज, रिसर्च एंड डेवलपमेंट समेत कई अहम प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे।
माइक्रोसॉफ्ट में नडेला को ‘क्लाउड गुरु’ कहा जाता है। उनके नेतृत्व में माइक्रोसॉफ्ट ने क्लाउड कंप्यूटिंग के क्षेत्र में ऐतिहासिक छलांग लगाई और Azure को दुनिया के सबसे बड़े क्लाउड प्लेटफॉर्म्स में शामिल कराया।

11 साल पहले संभाली सीईओ की कमान

नडेला साल 2014 में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ बने। उस समय कंपनी कई चुनौतियों से जूझ रही थी। नडेला ने क्लाउड, मोबाइल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर जोर देकर कंपनी को फिर से टेक इंडस्ट्री का दिग्गज बना दिया। साल 2021 में उन्हें कंपनी का चेयरमैन भी नियुक्त किया गया।

क्रिकेट का है शौक

नडेला ने साल 1992 में अनुपमा से विवाह किया। वे वर्तमान में अपने परिवार के साथ अमेरिका के वॉशिंगटन में रहते हैं। क्रिकेट और फिटनेस के शौकीन नडेला को पेस्ट्री और मीठा खाना बहुत पसंद है। वे खुद को आजीवन सीखने वाला मानते हैं और खाली समय में ऑनलाइन कोर्स करने और कविता पढ़ने का आनंद लेते हैं।

कितनी है नेटवर्थ?

फोर्ब्स के मुताबिक सत्या नडेला की नेटवर्थ करीब 1.1 अरब डॉलर है। सत्य नडेला की संपत्ति का मुख्य कारण है उन्हें मिलने वाली अच्छी सैलरी, माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों की बढ़ती कीमत और कंपनी के शेयरधारकों के साथ उनका तालमेल।

कंपनी के वित्तीय वर्ष 2024 के अनुसार, नडेला के पास माइक्रोसॉफ्ट के 867,989 शेयर हैं। एक शेयर की कीमत करीब 517.10 डॉलर है। इस हिसाब से उनके शेयरों की कुल कीमत करीब 449 मिलियन डॉलर है। माइक्रोसॉफ्ट के साल 2024 के आंकड़ों से पता चलता है कि नडेला का वेतन पिछले साल के मुकाबले 63% बढ़कर 79,106,183 डॉलर हो गया। उन्हें यह वेतन कई चीजों को मिलाकर मिला है। इसके अलावा इनके पास सिएटल साउंडर्स FC में भी हिस्सेदारी भी है। यह एक मेजर लीग सॉकर क्लब है। साथ ही उनके पास Bellevue, वाशिंगटन और अमेरिका में दूसरी प्रॉपर्टीज भी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.