महीने में 80 हजार कमा कर भी एक पैसे नहीं बचा पाते, क्या इसके पीछे महंगाई जिम्मेदार है

Updated on 09-10-2025 12:03 PM
नई दिल्ली: 'सखी सइयां तो खूब ही कमात है महंगाई डायन खाये जात है'। आपने भी यह गीत सुना होगा। आपको भी ऐसा ही लगता है महंगाई की वजह से बचा नहीं पाते हैं? सीए (Chartered Accountant) अभिषेक वालिया का कहना है कि अच्छा कमाने वाले भी बचा नहीं पाते हैं, इसके पीछे आपकी आदत है। समझते हैं इनकी बात को।

अच्छी सैलरी मिलना अमीर की गारंटी नहीं

उस सीए का एक क्लाइंट पिछले पांच साल से हर महीने 80,000 रुपये कमा रहे थे, लेकिन उसकी कुल संपत्ति (Net worth) में कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई। उसकी लाइफस्टाइल बिल्कुल आम थी - हर महीने घर का किराया चुकाना, किराने का सामान, EMI और कभी-कभी वीकेंड पर बाहर खाना-पीना। कोई दिखावा नहीं, कोई फिजूलखर्ची नहीं। फिर भी, पैसे कहीं न कहीं से निकल जाते थे। सीए कहते हैं कि समस्या उसकी कमाई में नहीं थी, बल्कि वह अपने पैसों को कैसे संभालता था, इसमें थी।

'लाइफस्टाइल क्रीप' है जिम्मेदार

वह बताते हैं कि लाइफस्टाइल क्रीप (Lifestyle creep) चुपके से आपकी दौलत खत्म कर देता है। देखा गया कि जब भी उसकी सैलरी बढ़ती थी, उसका खर्च भी बढ़ जाता था। जब 5,000 रुपये की मामूली सी इंक्रीमेंट होती थी, तब वह कोई नई सब्सक्रिप्शन ले लेता था। 10,000 रुपये की हाइक पर वह कोई महंगा गैजेट खरीद लेता था। बिना सोचे-समझे, छोटी-छोटी बढ़ोतरी धीरे-धीरे बड़े खर्चों में बदल जाती थी, जिससे असली बचत के लिए कोई गुंजाइश ही नहीं बचती थी। यह एक ऐसी धीमी और अदृश्य लूट है जिस पर ज्यादातर लोग कभी ध्यान ही नहीं देते।

एक ऐसी व्यवस्था बनाना जो काम करे

सीए वालिया ने अपने क्लाइंट को सिर्फ इच्छाशक्ति पर निर्भर रहने के बजाय, एक आसान और व्यवस्थित सिस्टम बनाने में मदद की। जैसे ही उसकी सैलरी अकाउंट में आती थी, उसका 30% हिस्सा अपने आप SIP (Systematic Investment Plan) और इमरजेंसी फंड में निवेश हो जाता था। वह जरूरी खर्चों के लिए सिर्फ एक डेबिट कार्ड इस्तेमाल करता था और अपनी ऐशो-आराम की चीजों के लिए एक क्रेडिट कार्ड। हर महीने की समीक्षा (monthly check-ins) से खर्चों में हो रही लीकेज का पता चलता था और आदतों को सही रखने में मदद मिलती थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.