अगस्त में इक्विटी म्यूचुअल फंड निवेश में 3% का इजाफा, SIP फ्लो ऑल-टाइम हाई पर

Updated on 11-09-2024 11:21 AM
नई दिल्ली: निवेशकों द्वारा अगस्त में इक्विटी म्यूचुअल फंड में थीम बेस्ड स्कीम्स में अपना निवेश ज्यादा रखने से इनमें 38,239 करोड़ रुपये का निवेश हुआ। असोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में दर्ज 37,113 करोड़ रुपये के नेट इनफ्लो से यह तीन प्रतिशत अधिक रहा। लगातार 42 महीने से इक्विटी फंड्स में नेट इनफ्लो जारी है। अगस्त में अब तक किसी भी महीने में मिला दूसरा सबसे अधिक निवेश भी दर्ज किया गया। AMFI के सीईओ वेंकट चालसानी ने कहा कि SIP (सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) से मंथली योगदान अगस्त में बढ़कर 23,547 रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया, जबकि पिछले महीने यह 23,332 करोड़ रुपये था।

आंकड़ों के अनुसार अगस्त में म्यूचुअल फंड में नेट इनफ्लो 43% घटकर 1.08 लाख करोड़ रुपये रह गया। इसका मुख्य कारण डेट म्यूचुअल फंड इनफ्लो में 62% की गिरावट है। इक्विटी म्यूचुअल फंड में मामूली वृद्धि देखी गई, जबकि सेक्टोरल/थीमैटिक फंड में मामूली गिरावट देखी गई। लार्जकैप फंड में इनफ्लो में सबसे अधिक प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई। कोटक महिंद्रा एएमसी के राष्ट्रीय प्रमुख मनीष मेहता ने कहा, ‘SIP और NFO के इनफ्लो के साथ नेट इनफ्लो उत्साहजनक बना हुआ है।’

आंकड़ों के अनुसार अगस्त में म्यूचुअल फंड में नेट इनफ्लो 43% घटकर 1.08 लाख करोड़ रुपये रह गया। इसका मुख्य कारण डेट म्यूचुअल फंड इनफ्लो में 62% की गिरावट है। इक्विटी म्यूचुअल फंड में मामूली वृद्धि देखी गई, जबकि सेक्टोरल/थीमैटिक फंड में मामूली गिरावट देखी गई। लार्जकैप फंड में इनफ्लो में सबसे अधिक प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई। कोटक महिंद्रा एएमसी के राष्ट्रीय प्रमुख मनीष मेहता ने कहा, ‘SIP और NFO के इनफ्लो के साथ नेट इनफ्लो उत्साहजनक बना हुआ है।’

ELSS और फोकस्ड फंड्स को छोड़कर सभी श्रेणियों में अगस्त में इनफ्लो जारी रहा। ELSS फंड्स और फोकस्ड फंड्स में लगातार पांचवें महीने निकासी जारी रही। अगस्त में, ELSS फंड्स और फोकस्ड फंड्स में क्रमशः 205 करोड़ रुपये और 83 करोड़ रुपये की निकासी हुई। प्रतिशत के लिहाज से, लार्जकैप फंडों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखी गई।

अगस्त में स्मॉलकैप फंड में 3,209 करोड़ रुपये का इनफ्लो हुआ। जुलाई में 630 करोड़ रुपये के इनफ्लो के मुकाबले डिविडेंड यील्ड फंड में सबसे कम 499 करोड़ रुपये का इनफ्लो हुआ, जिससे इस श्रेणी में शुद्ध इनफ्लो में 21% की गिरावट दर्ज की गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.