एलन मस्क ने बनाया कमाई का नया रेकॉर्ड, इस साल पहली बार फायदे में आए
Updated on
03-07-2024 02:43 PM
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क (Elon Musk) ने कमाई का नया रेकॉर्ड बना दिया है। हफ्ते के पहले दिन टेस्ला (Tesla) के शेयरों में 10% से अधिक उछाल आई। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक मस्क की नेटवर्थ में सोमवार को 15.3 अरब डॉलर की तेजी आई। इसके साथ ही उनकी नेटवर्थ 241 अरब डॉलर पहुंच गई है। इस साल पहली बार मस्क की नेटवर्थ फायदे में आई है। इस साल उन्होंने 12.4 अरब डॉलर कमाए हैं। टेस्ला का शेयर 10.20% की तेजी के साथ 231.26 डॉलर पर पहुंच गया जो इस साल इसका उच्चतम स्तर है। कंपनी ने अप्रैल-जून तिमाही में दुनियाभार में करीब 443,95 गाड़ियों की डिलीवरी की जो बाजार के अनुमान से बेहतर है। यही वजह है कि कंपनी के शेयरों में तेजी आई है।