चुनाव खत्म, कमाई शुरू! आ रहे हैं दो दर्जन से अधिक कंपनियों के IPO, 30,000 करोड़ जुटाने की योजना
Updated on
12-06-2024 01:09 PM
नई दिल्ली: आईपीओ में निवेश करने वालों के लिए गुड न्यूज है। लोकसभा चुनावों के संपन्न होते ही प्राइमरी मार्केट में आईपीओ की बाढ़ आने वाली है। अगले दो महीनों में दो दर्जन से ज्यादा कंपनियों के इश्यू आने वाले हैं जिनका लक्ष्य 30,000 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम जुटाना है। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में वापसी से निवेशकों की उम्मीदें फिर से बढ़ गई हैं। यही वजह है कि ज्यादा से ज्यादा कंपनियां इस मौके का फायदा उठाना चाहती हैं। बैंकरों ने कहा कि व्यापक इक्विटी सूचकांक नए उच्च स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और कई शेयरों की वैल्यूएशन बहुत ज्यादा है। इसके बावजूद निवेशक नए शेयर खरीदने के लिए उत्सुक हैं।