कई घरों में पहुंचा दिया... 24 साल की उम्र में शुरू किया बिजनेस, आज ऐसे बनीं 3,000 करोड़ की मालकिन

Updated on 11-09-2024 11:24 AM
नई दिल्‍ली: देविता सराफ कारोबारी जगत का जाना माना नाम हैं। 24 साल की उम्र में उन्‍होंने खुद का बिजनेस शुरू कर दिया था। आज वह 3,000 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। इस धन-दौलत के साथ वह देश की सबसे अमीर सेल्‍फमेड महिला उद्यमी बन गई हैं। वू टेलीविजंस कंपनी बनाकर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। आइए, यहां देविता सराफ की सफलता के सफर के बारे में जानते हैं।

देविता सराफ मुंबई की रहने वाली हैं। उनके परिवार का बिजनेस में बड़ा नाम रहा है। उनके पिता राजकुमार सराफ जेनिथ कंप्यूटर्स के चेयरमैन थे। जेनिथ कंप्यूटर्स कंप्यूटर बनाने वाली एक बड़ी कंपनी है। ऐसे माहौल में पली-बढ़ीं देविता को बचपन से ही बिजनेस की बारीकियां समझने का मौका मिला।

देविता सराफ ने अमेरिका के मशहूर विश्‍वविद्यालय यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया से पढ़ाई की। पढ़ाई पूरी करके उन्होंने अपने पिता की कंपनी जेनिथ कंप्यूटर्स में काम करना शुरू किया। वह सिर्फ 21 साल की उम्र में मार्केटिंग डायरेक्टर बन गईं। इसके बाद उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से ऑनलाइन प्रोग्राम मैनेजमेंट का कोर्स भी किया।


सिर्फ 24 साल की उम्र में शुरू की कंपनी


2006 में देविता ने खुद का बिजनेस शुरू करने का फैसला किया। उन्होंने 24 साल की उम्र में वू टेलीविजंस की स्थापना की। उस समय भारत में महंगे टेलीविजन का बाजार नया-नया ही था। देविता ने हार नहीं मानी। उन्होंने बेहतरीन टेक्नोलॉजी और अच्छी सर्विस पर ध्यान दिया। धीरे-धीरे वू टेलीविजंस लोगों की पसंद बनने लगा। 2012 में जब कंपनी ने 84 इंच का टीवी लॉन्च किया तो यह एक बहुत बड़ी सफलता थी। इस टीवी में ऐसे नए-नए फीचर्स थे जिनसे टीवी और कंप्यूटर दोनों का काम होता था। इसके बाद वू टेलीविजंस एक प्रीमियम ब्रांड बन गया।


3,000 करोड़ रुपये की नेटवर्थ


देविता सराफ सिर्फ बिजनेसवुमन ही नहीं हैं, बल्कि बहुत ही बुद्धिमान महिला भी हैं। वह मेन्सा सोसाइटी की मेंबर हैं। मेन्सा दुनिया की सबसे बड़ी और पुरानी हाई-IQ सोसाइटी है। 2024 में हुरुन रिपोर्ट ने देविता को 3,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भारत की सबसे अमीर सेल्‍फमेड महिला उद्यमी घोषित किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.