दिवाली पर जमकर छलके जाम, 15 दिन में 600 करोड़ रुपये की शराब पी गए दिल्ली वाले

Updated on 24-10-2025 03:49 PM
नई दिल्ली: दिवाली के दौरान शराब की खुदरा बिक्री से दिल्ली सरकार को करीब 600 करोड़ रुपये का एक्साइज रेवेन्यू मिला है जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत अधिक है। दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि दिवाली से पहले 15 दिन के दौरान शराब की सरकारी दुकानों से 594 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की गई थी। वर्ष 2024 में इसी अवधि में यह बिक्री 516 करोड़ रुपये रही थी। दिल्ली में शराब की 700 से अधिक दुकानें हैं जिन्हें चार कॉरपोरेशन चलाती हैं।

अधिकारी ने कहा कि इस वर्ष दिवाली से पहले पखवाड़े में शराब की कुल बिक्री राशि में 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में उत्पाद शुल्क और मूल्य वर्धित कर (वैट) से कुल राजस्व 4,192.86 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 3,731.79 करोड़ रुपये था।

रेवेन्यू टारगेट

दिवाली के दौरान बढ़ी बिक्री से आबकारी विभाग को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में 6,000 करोड़ रुपये के राजस्व लक्ष्य को पार किया जा सकता है। नए साल के मौके पर होने वाली मांग से भी इसे समर्थन मिलने की संभावना है। बजट 2025-26 में उत्पाद शुल्क का लक्ष्य 7,000 करोड़ रुपये रखा गया था, जिसे बाद में संशोधित कर 6,000 करोड़ रुपये कर दिया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.