DDA फ्लैट खरीदारों को मिलेगा तोहफा

Updated on 06-09-2024 10:41 AM
नई दिल्ली: डीडीए (Delhi Development Authority) यानी दिल्ली विकास प्राधिकरण को तो जानते होंगे। राष्ट्रीय राजधानी में रियल एस्टेट का सभी काम यही एजेंसी करती है। अभी तक डीडीए फ्लैट्स के आवंटी या खरीदार को रजिस्ट्री के बाद सिर्फ पजेशन लेटर मिलता था। फ्लैट से जुड़े अन्य जरूरी कागजात के लिए उन्हें डीडीए ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। डीडीए ने तय किया है कि फ्लैट खरीदारों को अब कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्हें पजेशन लेटर के साथ ही सभी जरूरी कागजात मुहैया कराये जाएंगे।

मिलेगा पूरा फोल्डर


डीडीए फ्लैट खरीदने वालों को अब डीडीए पजेशन लेटर के साथ-साथ पूरा फोल्डर भी देगा। इस फोल्डर में फ्लैट से संबंधित सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स शामिल होंगे। जरूरत पड़ने पर लोगों को अलग-अलग डॉक्युमेंट के लिए यहां-वहां भाग-दौड़ करने की जरूरत नहीं होगी। अब तक जितने भी लोगों ने डीडीए से फ्लैट लिए हैं, उन सभी को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना के निर्देश पर डीडीए ने यह पहल की है।

एलजी को मिली थी सूचना


काफी लोगों ने एलजी को बताया था कि उनके पास फ्लैट्स से संबंधित सभी डाक्युमेंट्स नहीं है। डॉक्युमेंट्स न होने की वजह से वह कई बार विवादों में फंस जाते हैं। इसके बाद लोगों की समस्याओं को देखते हुए एलजी ने डीडीए को निर्देश दिए कि फ्लैट खरीदने वालों को सिर्फ पजेशन लेटर न दिया जाए। उन्हें सभी जरूरी डाक्युमेंट्स भी हैंडओवर किए जाएं।

डीडीए की तीन हाउसिंग स्कीम


बीते महीने डीडीए की तीन हाउसिंग स्कीम लॉन्च हुईं हैं। इनका सुपरविजन खुद एलजी कर रहे हैं। एलजी ने डीडीए को कहा कि चरणबद्ध तरीके से इस मसले को हल करें। उन्होंने कहा कि किसी भी शख्स के लिए उसकी प्रॉपर्टी काफी महत्वपूर्ण होती है। पूरे जीवन में एक ही बार लोग प्रॉपर्टी खरीदते हैं। इसलिए यह मौका बहुत ही खास और यादगार होता है। इसी वजह से डीडीए को इस काम के लिए बड़े बिल्डर्स की तरह काम करना चाहिए। इसके बाद ही डीडीए ने अब निर्णय लिया है कि वह फ्लैट्स खरीदने वालों को उनके फ्लैट का कस्टमाइज्ड फोल्डर भी देगा। इस फोल्डर में फ्लैट्स से संबंधित सभी जरूरी डॉक्युमेंट्स होंगे। इससे लोगों को अपने फ्लैट्स के सभी डाक्युमेंट्स एक जगह पर मिल जाएंगे।

डीडीए ने पजेशन स्लिप का नया फॉर्मेट भी शुरू कर दिया है। इसमें पजेशन लेटर साइट पर ही लोगों को सौंपे जाएंगे और उसकी फोटो भी ली जाएगी। इस फोटो को फोल्डर में शामिल किया जाएगा। हाल ही में डीडीए ने तीन हाउसिंग स्कीम लॉन्च की हैं। इसके तहत नरेला, द्वारका, सिरसपुर, रामगढ़, रोहिणी, लोकनायकपुरम और जसौला आदि में फ्लैट्स उपलब्ध हैं। फोल्डर देने का काम डीडीए इसी स्कीम में शुरू कर रहा है। बुधवार को द्वारका सेक्टर-19बी के गोल्फ व्यू अपार्टमेंट में फ्लैट खरीदने वालों को इस तरह के फोल्डर दिए गए।

फोल्डर में होंगे 7 डॉक्युमेंट्स


डीडीए जिस फोल्डर को खरीदारों को सौंपेंगे, उसमें कई जरूरी कागजात होंगे। इनमें शामिल होंगे...
डिमांड कम अलॉटमेंट लेटर
पेमेंट रिसिप्ट
पजेशन लेटर
पजेशन स्लिप
पानी ओर बिजली की एनओसी
रेरा रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
लेआउट प्लान

बायर्स को नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर


अब तक डीडीए फ्लैट अलॉटमेंट के समय बायर्स को सिर्फ पजेशन लेटर और डिमांड कम अलॉटमेंट लेटर देता था। इससे लोगों को अपनी प्रॉपर्टी ट्रांसफर करवाने या बेचने के समय कई तरह के डॉक्युमेंट्स के लिए यहां-वहां भागना पड़ता था। कई बार कानूनी मसलों के लिए भी उन्हें कई तरह के डॉक्युमेंट्स की जरूरत होती थी। उस समय यह डॉक्युमेंट्स डीडीए से लेने के लिए उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी। नई पहल के बाद लोग इस परेशानी से बच जाएंगे। साथ ही लोगों के पास उस समय की तस्वीर भी यादगार बनकर रहेगी, जब उन्होंने अपनी प्रॉपर्टी खरीदी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.