डाबर तमिलनाडु में 400 करोड़ रुपए निवेश करेगी:मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के लिए MoU साइन किया

Updated on 22-08-2024 02:27 PM

फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) कंपनी डाबर तमिलनाडु में 400 करोड़ रुपए निवेश करेगी। कंपनी ने विल्लुपुरम जिले में वर्ल्ड क्लास मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ एक MoU (समझौते) पर साइन किया है।

तमिलनाडु के उद्योग मंत्री डॉ. टीआरबी राजा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर यह जानकारी दी। उन्होंने तमिलनाडु में डाबर का स्वागत करते हुए लिखा- डाबर के इस 400 करोड़ के निवेश से 250 से ज्यादा जॉब पैदा होंगी। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि इससे आसपास के डेल्टा क्षेत्र के किसानों के लिए इस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में प्रोसेज होने वाले कृषि उत्पाद को बेचने का नया अवसर खुलेगा।

उन्होंने कहा कि डाबर अपने होम केयर, पर्सनल केयर और जूस प्रोडक्ट के लिए पॉपुलर है। तमिलनाडु को चुनने का उनका निर्णय हमारे राज्य के संपन्न इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम और काम के लिए तैयार लेवर फोर्स की अवेलेबिलिटी का एक प्रमाण है।

एक साल में 12.25% चढ़ा डाबर का शेयर
डाबर के शेयर में आज 1.76% की तेजी देखने को मिल रही है, जो 645.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। पिछले 5 में इसके शेयर में 5.82%, एक महीने में 1.39% और 6 महीने में 19.18% का पॉजिटिव रिटर्न दिया है। वहीं, एक साल में डाबर के शेयर में 12.25% और इस साल अब तक 15.73% की तेजी देखने को मिली है।

140 साल पहले एक कमरे में दवा बनाने से शुरू हुई थी कंपनी
डाबर इंडिया लिमिटेड की शुरुआत 140 साल पहले 1884 में डॉक्टर एस. के. बर्मन ने की थी। शुरुआत में डॉ. बर्मन एक छोटे से घर में दवाएं बनाते थे और उसे उन लोगों तक पहुंचाते थे, जिन तक हेस्थ फैसिलिटिज की पहुंच नहीं थी।

समय के साथ इनकी दवाओं पर लोगों का भरोसा लगातार बढ़ता गया। डाबर च्यवनप्राश, डाबर हनी, डाबर पुदीन हारा और डाबर लाल तेल सहित पर्सनल केयर कैटेगरी में डाबर आंवला और डाबर रेड पेस्ट कंपनी के कुछ लोकप्रिय प्रोडक्ट हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.