तारिक रहमान के सत्ता में आते ही चीन एक्टिव, बांग्लादेश आ रहे चीनी उप विदेश मंत्री, जानें मकसद

Updated on 13-03-2026 01:04 PM
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे हैं। 14वीं बांग्लादेश-चीन राजनयिक परामर्श बैठक में चीनी पक्ष का नेतृत्व करने के लिए चीन के उप विदेश मंत्री सुन वेईदोंग 2 अप्रैल को ढाका आएंगे। रहमान के नेतृत्व में BNP की नई सरकार बनने के बाद किसी शीर्ष चीनी अधिकारी की यह पहली बांग्लादेश यात्रा होगी।

खलीलुर रहमान से मिली चीनी राजदूत

बांग्लादेश में चीन के राजदूत याओ वेन ने गुरुवार सुबह विदेश मंत्री खलीलुर रहमान से मुलाकात के दौरान यह जानकारी दी। बांग्लादेश के विदेश मंत्री के आवास पर हुई बैठक में प्रधानमंत्री तारिक रहमान के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर भी मौजूद थे।
ढाका ने एक बयान में कहा कि परामर्श बैठक के दौरान बांग्लादेश और चीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण दायरे की समीक्षा किए जाने और आपसी हित के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए नए रास्ते तलाशने की उम्मीद है। इस दौरे पर चीनी उप विदेश मंत्री सुन वेईदोंग के दूसरे शीर्ष अधिकारियों से मिलने की उम्मीद है।

तारिक रहमान के राज में चीन एक्टिव

अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार को छात्र विद्रोह में उखाड़ फेंके जाने के बाद से चीन बांग्लादेश में खुद को मजबूत करने में लगा हुआ है। अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के काल में चीन का बाहें खोलकर स्वागत किया गया। मोहम्मद यूनुस ने भारत के लिए महत्वपूर्ण तीस्ता नदी परियोजना पर चीन को पसंद बनाया था। इसके पहले शेख हसीना सरकार ने भारत को तरजीह देने की बात कही थी।

तारिक रहमान की सरकार भी तीस्ता प्रोजेक्ट पर चीन को ही तरजीह देती नजर आ रही है। पिछले महीने के आखिर में चीनी राजदूत ने बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री खलीलुर रहमान से मुलाकात के बात इस पर बयान दिया था। वेन ने कहा था कि ढाका और बीजिंग लंबे समय से तीस्ता प्रोजेक्ट पर चर्चा कर रहे थे। अब यह इंतजार खत्म होने जा रहा है और जल्द ही काम शुरू होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 February 2026
काबुल: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर बार फिर झड़प हुई है। बुधवार को दोनों ओर से बॉर्डर पर फायरिंग हुई और ये देर शाम तक जारी है। अफगानिस्तान…
 26 February 2026
हवाना: क्यूबा ने कहा है कि अमेरिका में रजिस्टर्ड एक स्पीडबोट पर सवार होकर क्यूबा के पानी में घुसे चार लोगों की कोस्ट गार्ड के साथ फायरिंग में मौत हो गई।…
 26 February 2026
ओटावा: करीब दो साल तक मुश्किल में रहे भारत और कनाडा के रिश्ते अब नए ट्रैक पर आते दिखाई दे रहे हैं। कनाडा ने अपने रुख में बड़ा बदलाव दिखाते हुए…
 26 February 2026
इस्लामाबाद: संयुक्त अरब अमीरात का 2.5 अरब डॉलर का कर्ज पाकिस्तान के लिए बड़ी मुश्किल बन गया है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वह UAE के साथ कर्ज को…
 25 February 2026
तेल अवीव: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय इजरायल दौरे पर जा रहे हैं, जहां दोनों देशों के अपने रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने की घोषणा करने…
 25 February 2026
तेल अवीव: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए इजरायल पूरी तरह से तैयार दिख रहा है। प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले एक खास कदम के तहत इजरायल की…
 25 February 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक रूस-यूक्रेन युद्ध पर अहम प्रस्ताव पर वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। प्रस्ताव में यूक्रेन में पूरी तरह और बिना शर्त युद्धविराम…
 25 February 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच एक बार फिर बड़े संघर्ष का खतरा मंडरा रहा है। पाकिस्तान ने अफगान तालिबान शासन पर बिना उकसावे के अफगानिस्तान बॉर्डर पर गोलीबारी करने…
 24 February 2026
तेल अवीव: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले इजरायल की संसद में घमासान मचा हुआ है। इजरायल में विपक्षी पार्टियों ने कहा है कि वे नेसेट (इजरायल की…
Advt.