पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सेना में फिर गोलीबारी, बॉर्डर पर जोरदार झड़प, तनाव बढ़ा

Updated on 26-02-2026 11:51 AM
काबुल: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बॉर्डर पर बार फिर झड़प हुई है। बुधवार को दोनों ओर से बॉर्डर पर फायरिंग हुई और ये देर शाम तक जारी है। अफगानिस्तान के पक्तिया प्रांत के दंड पाटन जिले में तालिबान सेना और पाकिस्तानी बॉर्डर सैनिकों के बीच लड़ाई हुई है। इससे पहले मंगलवार को दोनों देशों की सेनाओं में गोलीबारी की घटना हुई थी। रविवार के पाकिस्तान के हवाई हमले के बाद से दोनों देशों में तनाव बढ़ा हुआ है।

काबुल नाऊ के मुताबिक, बॉर्डर पर झड़पें बुधवार दोपहर को दंड पाटन के मकबल इलाके में शुरू हुईं। यह अफगानिस्तान-पाकिस्तान बॉर्डर पर बसा जिला है। पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट खोरासान डायरी ने भी इलाके में तालिबान लड़ाकों और पाकिस्तानी सेना के जवानों के बीच भारी गोलीबारी का दावा किया है।

मंगलवार को भी हुई थी झड़प

अफगानिस्तान की सेना के मंगलवार को बॉर्डर (डूरंड लाइन) पर पाकिस्तानी आर्मी की चौकियों पर हमला करने की बात सामने आई थी। इस पर अफगानिस्तान की ओर से कहा गया था कि पाकिस्तानी आर्मी की ओर से फायरिंग होने के बाद अफगान सेनाओं ने इसका जवाब दिया, जिससे ये झड़प हुई।

मंगलवार की झड़प अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत के बॉर्डर इलाके में हुई। नंगरहार में कुछ देर की गोलीबारी के बाद अफगान और पाक सेनाओं के बीच लड़ाई रुक गई थी। नंगरहार में इन्फॉर्मेशन डायरेक्टर जबीहुल्लाह नूरानी ने लड़ाई रुकने की जानकारी दी थी। इसके बाद बुधवार को फिर बॉर्डर पर तनाव बढ़ा है।

रविवार से बढ़ा है तनाव

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच रविवार से तनाव बढ़ा हुआ है। पाकिस्तान की सेना ने रविवार तड़के अफगानिस्तान में हवाई हमले किए हैं। पाकिस्तान ने टीटीपी के ठिकानों पर बमबारी करने का दावा किया है। दूसरी ओर अफगानिस्तान ने कहा है कि पाकिस्तान ने रिहायशी इलाकों में आम लोगों पर हमला किया।

पाकिस्तान की आर्मी ने बीते साल अक्टूबर में टीटीपी को निशाना बनाने का दावा करते हुए अफगानिस्तान में हवाई हमले किए थे। इन हमलों के बाद अफगानिस्तान ने बॉर्डर पर जवाबी कार्रवाई की थी। इससे बॉर्डर पर युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए थे। इसके बाद अरब देशों ने मध्यस्थता करते हुए सीजफायर कराया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.