क्यूबा के बॉर्डर गार्ड की अमेरिका में रजिस्टर्ड बोट से मुठभेड़, 4 लोगों की मौत, अमेरिकी विदेश मंत्री का आया रिएक्शन

Updated on 26-02-2026 11:50 AM
हवाना: क्यूबा ने कहा है कि अमेरिका में रजिस्टर्ड एक स्पीडबोट पर सवार होकर क्यूबा के पानी में घुसे चार लोगों की कोस्ट गार्ड के साथ फायरिंग में मौत हो गई। क्यूबा के गृह मंत्रालय ने कहा कि स्पीड बोट ने बुधवार को उनके इलाके के पानी में घुसपैठ की, जिससे क्यूबा के कोस्ट गार्ड के साथ टकराव हुआ। क्यूबा के उत्तरी तट पर एक द्वीप के पास हुई इस घटना में छह और यात्री घायल हो गए। क्यूबा के गृह मंत्रालय ने घटना के बारे में बयान सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें बताया गया है कि क्यूबा के बॉर्डर गार्ड का एक कमांडर भी घायल हुआ है।

बयान में कहा गया कि अमेरिका में रजिस्टर्ड बोट पर सवार लोगों ने फायरिंग शुरू की। इसमें बताया गया कि जब बॉर्डर गार्ड सैनिकों की एक यूनिट जांच के लिए बोट के पास पहुंची, तो उसमें सवार लोगों ने फायरिंग कर दी। इससे क्यूबा का एक कमांडर घायल हो गया। इसके बाद बॉर्डर फोर्स की बोट पर सवार लोगों से मुठभेड़ शुरू हो गई। इस घटना के बाद अमेरिका और क्यूबा के बीच तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

अमेरिकी विदेश मंत्री का आया बयान

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका जवाब देने से पहले इस घटना की स्वतंत्र जांच करेगा। रुबियो ने कहा कि 'हम पता लगाएंगे कि वहां असल में क्या हुआ था और फिर हम उसी हिसाब से जवाब देंगे'। उन्होंने यह भी कहा कि नाव पर सवार लोगों की राष्ट्रीयता साफ नहीं है और अमेरिका तथ्यों के हिसाब से फैसला करेगा। 'अभी हम तथ्य इकठ्ठा कर रहे हैं।'रुबियो ने कहा, 'खुले समुद्र में इस तरह की गोलीबारी देखना बहुत असामान्य है। ऐसा रोज नहीं होता। सच कहूं तो, क्यूबा के साथ ऐसा बहुत लंबे समय से नहीं हुआ है।' उन्होंने बताया कि अमेरिका कोस्ट गार्ड क्यूबा के बॉर्डर गार्ड के साथ लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका क्यूबा सरकार की दी गई जानकारी पर भरोसा नहीं करेगा और मामले के तथ्यों की खुद जांच करेगा।

अमेरिका और क्यूबा में जारी है तनाव

यह घटना अमेरिका और क्यूबा के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुई है। क्यूबा इस समय तेल संकट का सामना कर रहा है, जो इलाके में उसके पुराने सहयोगी वेनेजुएला से तेल शिपमेंट पर अमेरिकी रोक के बाद और बिगड़ गया है। बुधवार की घटना के बाद फ्लोरिडा के कई सांसदों ने क्यूबा सरकार की आलोचना की और जांच की मांग की। फ्लोरिडा से कांग्रेस सदस्य कार्लोस जिमेनेज ने इसे नरसंहार कहा और जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों को पता लगाना होगा कि पीड़ितों में क्या कोई अमेरिकी नागरिक था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.