स्मार्टफोन बाजार पर चीन का 'कब्जा', Xiaomi फिर बना नंबर 1, तीसरे नंबर पर खिसकी सैमसंग

Updated on 19-07-2024 05:09 PM
नई दिल्ली: चीन के मोबाइल ब्रांड Xiaomi ने एक बार फिर भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी धाक जमा ली है। इस ब्रांड में छह तिमाहियों बाद भारत के स्मार्टफोन बाजार में फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया है। जून तिमाही में Xiaomi ने कोरिया की कंपनी Samsung को पीछे छोड़ दिया। सैमसंग अब Vivo के बाद तीसरे स्थान पर खिसक गई है। Xiaomi की शिपमेंट में सालाना आधार पर सबसे ज्यादा 24% की बढ़ोतरी हुई है। जून तिमाही में Xiaomi की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 18% हो गई, जो एक साल पहले 15% थी। Vivo दूसरे स्थान पर रहा। चार फीसदी की सालाना ग्रोथ के साथ उसकी बाजार हिस्सेदारी 18% पर बनी रही। तीसरे स्थान पर काबिज Samsung की शिपमेंट में 8% की गिरावट आई और उसकी बाजार हिस्सेदारी 17% रही। Realme और Oppo क्रमशः 12% और 11% बाजार हिस्सेदारी के साथ चौथे और पांचवें स्थान पर रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.