चीन और बांग्लादेश को भा गई भारत की मिर्ची, रेकॉर्ड पर पहुंच गया भारत से मसालों का एक्सपोर्ट

Updated on 18-06-2024 02:30 PM
नई दिल्ली: हॉन्ग कॉन्ग और सिंगापुर ने कुछ भारतीय कंपनियों के मसालों पर प्रतिबंध लगाया है। साथ ही कई अन्य देशों ने भारतीय मसालों को निगरानी लिस्ट में डाला है। लेकिन फाइनेंशियल ईयर 2024 में भारत से मसालों का एक्सपोर्ट रेकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया। इस दौरान भारत से मसालों का एक्सपोर्ट 4.46 अरब डॉलर रहा जो पिछले साल के मुकाबले 17 फीसदी अधिक है। वॉल्यूम के लिहाज से भी यह नौ फीसदी की तेजी के साथ 15.39 लाख टन रहा। इस दौरान खासकर काली मिर्च, इलायची और हल्दी महंगे होने के कारण भारत को अच्छी कमाई हुई। चीन और बांग्लादेश से मांग बढ़ने से मिर्च का निर्यात 15 फीसदी बढ़कर 1.509 अरब डॉलर रहा। रुपये के लिहाज से देखें तो यह 18 फीसदी तेजी के साथ 12,492 करोड़ रुपये रहा। भारत से मसालों के सबसे ज्यादा निर्यात चीन को किया गया।

पिछले फाइनेंशियल ईयर में मिर्च, धनिया, अदरक, अजवाइन, सौंफ और लहसुन के निर्यात में काफी तेजी देखने को मिली। दूसरे ओर काली मिर्च, मेंथी, इमली और मिंट प्रॉडक्ट्स के एक्सपोर्ट में गिरावट देखने को मिली। भारत से मसाला आयात करने वाले देशों में चीन सबसे आगे है। उसके बाद अमेरिका, बांग्लादेश, यूएई और थाईलैंड का नंबर है। भारत दुनिया में मसालों का सबसे बड़ा उत्पादक और एक्सपोर्टर है। पिछले साल चीन ने भारत से 1.79 लाख टन मिर्च का आयात किया, जिसकी कीमत 4,123 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके बाद थाईलैंड और बांग्लादेश का नंबर है। पिछले साल बांग्लादेश को मिर्च के एक्सपोर्ट में 67 फीसदी तेजी आई। साथ ही अमेरिका को भी मिर्च के एक्सपोर्ट में करीब 25 फीसदी तेजी आई।

इस साल गिरावट

लेकिन जानकारों का कहना है कि मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में देश के मसालों के एक्सपोर्ट में गिरावट आ सकती है। इसकी वजह यह है कि कुछ मसालों के उत्पादन में गिरावट आई है। साथ ही सिंगापुर और हॉन्ग कॉन्ग ने कुछ कंपनियों के प्रॉडक्ट्स पर बैन लगा रखा है। साल के पहले दो महीनों में मसालों के निर्यात में 5.84 फीसदी की मामूली गिरावट आई है। जानकारों का कहना है कि इसकी वजह बैन नहीं है। उत्पादन में कमी के कारण हल्दी जैसे मसालों का एक्सपोर्ट प्रभावित हुआ है। पहले दो महीने का ट्रेंड देखें तो देश से मसालों का निर्यात पिछले साल के बराबर रहने की उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.