गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी मिल रही है या नहीं, इस तरह घर बैठे करें चेक

Updated on 09-09-2024 11:45 AM
 इंदौर।  प्रधानमंत्री उज्जवला स्कीम के तहत केंद्र सरकार द्वारा जरूरतमंद नागरिकों को 300 रुपये की सहायता दी जाती है। यह सब्सिडी उन लोगों को मिलती है, जिन्होंने पीएम उज्जवला योजना के तहत पंजीकरण करवाया है।

रजिस्ट्रेशन करने के बाद कई लोग टेंशन में रहते हैं कि पैसे कब अकाउंट में आएंगे। इसकी जानकारी आप चेक कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि एलपीजी गैस सब्सिडी का स्टेटस कैसे चेक किया जाता है।

12 सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी


केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री उज्जवला योजना खासतौर पर महिलाओं के लिए है। इस स्कीम के तहत सरकार कई तरह की सहायता करती है। इस स्कीम में सरकार महिलाओं को 300 रुपये की सब्सिडी देती है। साथ ही हर साल 12 एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी मिलती है।

मोबाइल पर आएगा मैसेज


लाभार्थी मोबाइल के जरिए चेक कर सकते हैं कि उन्हें सब्सिडी का पैसा मिला है या नहीं। सब्सिडी का पैसा मिलने पर सरकार की तरफ से एक मैसेज भेजा जाता है। यह मैसेज रजिस्टर मोबाइल नंबर पर भेजा जाता है।

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना सब्सिडी स्टेटस कैसे चेक करें?


  • स्टेप 1- सबसे पहले एलपीजी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • स्टेप 2- जिस कंपनी का सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं। उसे चुने और आगे बढ़ें।
  • स्टेप 3- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। यहां जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • स्टेप 4- सभी जानकारी को भरने के बाद नया पेज खुल जाएगा।
  • स्टेप 5- यहां सिलेंडर बुकिंग हिस्ट्री के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • स्टेप 6- बुकिंग की सभी सब्सिडी की जानकारी सामने आ जाएगी।

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में आवेदन करने के लिए जरूरी पात्रता


  • महिला की योजना के लिए आवेदन कर सकती है।
  • महिला की आयु 18 साल से अधिक होनी चाहिए।
  • लाभार्थी महिला बीपीएल परिवार से होनी चाहिए।
  • बीपीएल कार्ड और राशन कार्ड होना जरूरी है।
  • परिवार के किसी सदस्य के नाम पर गैस कनेक्शन नहीं होना चाहिए।
  • बैंक खाते का आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते हैं?


  • स्कीम का लाभ लेने के लिए सबसे पहले https://www.pmuy.gov.in/ पर जाना है।
  • होम पेज पर आपको डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब चार फॉर्म डाउनलोड करने का विकल्प खुलेगा।
  • उज्जवला फॉर्म पर क्लिक करके उसे डाउनलोड करें।
  • आप चाहें तो एलपीजी सेंटर से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
  • फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भर दें।
  • इस फॉर्म को आपको एलपीजी केंद्र पर जमा कराना होगा।
  • साथ ही इससे संबंधित डॉक्यूमेंट्स को जमा करा दें।
  • दस्तावेज के वेरिफाई होने के बाद एलपीजी कनेक्शन मिल जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.