कार वालों को मिल सकती है सौगात, ट्रेन के MST की तरह टोल का भी होगा मंथली पास
Updated on
26-06-2024 02:31 PM
नई दिल्ली: आप रेलगाड़ी (Train) में सफर करते हों तो आपको पता होगा कि भारतीय रेल (Indian Railways) अपने दैनिक यात्रियों (Daily Passengers) को मंथली सीजन टिकट या एमएसटी (MST) पास जारी करता है। ठीक इसी तरह से आने वाले समय में टोल रोड (Toll Road) का इस्तेमाल करने के लिए कार वालों को भी ऐसे मंथली या एनुअल पास जारी किए जा सकते हैं। इससे जहां टोल चोरी करने की घटनाओं में कमी आएगी, वहीं सरकारी खजाने में और बढ़ोतरी होगी। लोगों को झंझट से मुक्ति मिलेगी, वह अलग।
कहां आया मंथली पास का विचार
मंगलवार को दिल्ली में ग्लोबल नेविगेशन सेटेलाइट सिस्टम (GNSS) पर इंटरनेशनल वर्कशॉप का आयोजन हुआ था। इसी दौरान केंद्र सरकार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने टोल नाकों के लिए कार वालों को मंथली और एनुअल पास जारी करने का विचार दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कार वालों को मंथली और एनुअली पास जारी करने की भी एक सोच है। यह तो सेक्रेटरी अनुराग जैन और एनएचएआई के चेयरमैन संतोष कुमार यादव सोचे।