दिवाली से पहले आज Cyient और Whirlpool India समेत ये शेयर भर सकते हैं जेब, दांव लगाना चाहेंगे?

Updated on 17-10-2025 01:10 PM
नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को भी तेजी रही। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखी गई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 862.23 अंक या 1.04 प्रतिशत की मजबूती के साथ 83,467.66 अंक पर और निफ्टी 261.75 अंक या 1.03 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,585.30 अंक पर बंद हुआ।

बाजार में तेजी का नेतृत्व बैंकिंग शेयरों ने किया। निफ्टी बैंकिंग इंडेक्स 622.65 अंक या 1.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ 57,422.55 पर था। निफ्टी ऑटो 1.27 प्रतिशत, निफ्टी आईटी 0.37 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 1.14 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी 2.02 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 1.90 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी 0.42 प्रतिशत और निफ्टी सर्विसेज 0.83 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ।

किनमें आई तेजी?

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी खरीदारी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 271.15 अंक या 0.46 प्रतिशत की मजबूती के साथ 59,241.15 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 43.80 अंक या 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,131.85 पर था।
सेंसेक्स पैक में कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, एक्सिस बैंक, अडानी पोर्ट्स, एमएंडएम, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, ट्रेंट, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, एचसीएल टेक, एलएंडटी और मारुति सुजुकी टॉप गेनर्स थे। केवल इटरनल (जोमैटो ) और इन्फोसिस ही लाल निशान में बंद हुए हैं।

क्या रहा मार्केट में तेजी के कारण

बाजार के जानकारों ने कहा कि अमेरिका-भारत के बीच व्यापारिक तनाव कम होने से घरेलू बाजार में मजबूत रिकवरी देखने को मिली। साथ ही अच्छे वैश्विक संकेतों के कारण निवेशकों की धारणा पर सकारात्मक असर हुआ है। रियल्टी, ऑटो, एफएमसीजी और निजी बैंकिंग शेयरों में बढ़त व्यापक स्तर पर रही। वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में मांग में सुधार की उम्मीद, विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश के शुरुआती संकेत, अमेरिकी फेड की नरम नीतिगत टिप्पणियों और डॉलर सूचकांक में नरमी ने बाजार में तेजी को बढ़ाने का काम किया है।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें BLS International Services, Craftsman Automation, Oberoi Realty, Apar Industries, Ola Electric Mobility, Cyient और Whirlpool India शामिल हैं। 165 से ज्यादा शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

जिन स्टॉक्स में मंदी देखने को मिल रही है, उनमें Eternal, Infosys, IndusInd Bank, Delhivery और Bharti Airtel के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.