सरकारी कर्मचारी हों या प्राइवेट, इन नियमों को फॉलो करेंगे तभी LTA का लाभ मिलेगा
Updated on
20-05-2024 02:12 PM
नई दिल्ली: आप सरकारी कर्मचारी हों या प्राइवेट अवकाश यात्रा भत्ता या एलटीए (Leave Travel Allowance) का लाभ लेने के लिए कुछ नियमों को फॉलो करना जरूरी है। लीव ट्रैवल अलाउंस हवाई, ट्रेन या अन्य सार्वजनिक परिवहन द्वारा यात्रा के लिए किए गए खर्चों को कवर करता है। लेकिन रीइंबर्समेंट असल में खर्च की गई राशि या नियोक्ता द्वारा निर्धारित सीमाओं के अनुसार होती है। LTA नियम कई लोगों के लिए भ्रम पैदा कर सकते हैं, खासकर जब इसमें हवाई यात्रा शामिल हो। इसमें लोगों के अक्सर कई सवाल रहते हैं। जैसे क्या एलटीए के लिए पात्र होने के लिए किसी विशेष वेबसाइट से अपनी फ्लाइट टिकट बुक करने की जरूरत है, क्या आपका परिवार एलटीए के लिए पात्र है। वहीं एलटीए का दावा करने के लिए आपको कौन से दस्तावेज़ जमा करने होंगे? यहां हम आपको इन सभी बातों के बारे में जानकरी देने जा रहे हैं। एलटीए का फायदा लेने के लिए आपको कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है। आईए आपको बताते हैं इसके बारे में।