सख्ती का सही असर
गवर्नर इस बात पर संतोष जाहिर किया कि आरबीआई की कार्रवाई का सही असर पड़ा है। अनसिक्योर्ड लोन बढ़ने की रफ्तार धीमी हुई है। क्रेडिट कार्ड सेक्टर में ग्रोथ आरबीआई की कार्रवाई से पहले के 30% से घटकर अब 23% हो गई है, जबकि NBFC को बैंक लोन देने की वृद्धि पहले के 29% से घटकर 18% हो गई है। आरबीआई गवर्नर ने कहा, 'भारत का घरेलू वित्तीय तंत्र अब कोविड संकट के दौर में प्रवेश करने से पहले की तुलना में कहीं अधिक मजबूत स्थिति में है। भारतीय वित्तीय तंत्र अब बहुत मजबूत स्थिति में है, जिसकी विशेषता मजबूत पूंजी पर्याप्तता, RNPA का निम्न स्तर और बैंकों और NBFC की हेल्दी प्रॉफिट हैं।