FMCG सेक्टर में किस कंपनी से है पतंजलि फूड्स की सीधी टक्कर, बाबा रामदेव ने बताया
Updated on
03-07-2024 02:41 PM
नई दिल्ली: पतंजलि फूड्स ने 1,100 करोड़ रुपये में पतंजलि आयुर्वेद के सभी नॉन-फूड बिजनस का अधिग्रहण किया है। विशेष संवाददाता सुधा श्रीमाली ने योग गुरु स्वामी रामदेव से पतंजलि के फ्यूचर प्लान और बीमारियों के इलाज के लिए कंपनी की योजनाओं पर विस्तार से बात की। पेश है इस बातचीत के प्रमुख अंश:लोगों और निवेशकों का प्यार बेजोड है। पतंजलि फूड्स की 1100 करोड़ की डील से पहले भी हम न्यूट्रिला जैसे लोकप्रिय बैंड की 1000 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन को महज 62 करोड़ में दे चुके हैं। आज कोई भी लिस्टेड कंपनी को बिजनेस देता है तो 40 से लेकर 70 तक के मल्टिपल में सोचता है, लेकिन हमने दंत कांति, केश कांति जैसे अन्य 5 से 50,000 करोड़ की ब्रेड वैल्यू वाले बिजनस को इतने सस्ते में दिया, जिससे निवेशकों को लाभ मिले और वे हमारे सहभागी बने। अब हमारा फोकस स्किन केयर पर होगा। एंटी एजिंग, एंटी स्किल, ब्यूटी प्रोडक्ट्स में मार्केट शेयर को बढ़ाना है। हमप्रीमियम कैटिगरी में आएंगे। मल्टिपल सिनर्जी से पतंजलि फूड्स को लीडिंग FIMCG कंपनी बनाना है और हमारी सीधी टक्कर यूनिलिवर से है। जहाँ तक प्रोडक्ट इनोवेशन की बात है तो हमारी पतंजलि जैसी रिसर्च और प्रोडक्ट इनोवेशन फैसिलिटी किसी कंपनी के पास नहीं है। हम प्रदर्शन नहीं दर्शन में भरोसा रखते हैं और लोगों का प्यार हमारी असेट है।