जिस रफ्तार से रेंग रहा पाकिस्‍तान भीख मांगने के सिवा नहीं कोई मुकाम, बजट से एक दिन पहले सामने आई रोती तस्‍वीर!

Updated on 12-06-2024 01:41 PM
नई दिल्‍ली: पाकिस्‍तान बेहाल है। एटम बम पर इतराने वाले मुल्‍क के लोगों की थाली में न रोटी है न दाल है। बुधवार को पाकिस्‍तान का बजट पेश होने वाला है। इसके आने से पहले ही इस्‍लामी देश की बदहाली का नमूना सामने आ गया है। जिस रफ्तार से पाकिस्‍तानी अर्थव्‍यवस्‍था रेंग रही है, उसके सामने भीख मांगने के सिवा कोई रास्‍ता नहीं दिखता है। पाकिस्तान की ग्रोथ 2023-24 में टारगेट से कम 2.38 फीसदी रही है। वह अपने 3.5 फीसदी के लक्ष्य से बुरी तरह चूक गया है। सरकार ने बजट पेश करने के एक दिन पहले मंगलवार को वित्त वर्ष 2023-24 का आर्थिक सर्वे जारी किया। इसके मुताबिक, जुलाई 2023-जून 2024 के दौरान पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था 2.38 फीसदी की दर से बढ़ी है। वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगजेब ने इसे पेश किया।

ग्रोथ या बारूद... बजट में रहेगा क‍िस पर फोकस?

सर्वे के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में वास्तविक जीडीपी लक्ष्य से कम रहने के बावजूद सरकार के विवेकपूर्ण नीति प्रबंधन और क्रमिक आर्थिक सुधारों के कारण सकारात्मक दायरे में आ गई। वित्त वर्ष 2022-23 में पाकिस्तान की जीडीपी की निगेरिटव ग्रोथ रही थी। यह ग्रोथ निवर्तमान वर्ष के लिए अनुमानित लक्ष्य 3.5 फीसदी से कहीं कम है। सरकार इसे हासिल करने में नाकाम रही है। इसकी मुख्य वजह उद्योगों और सेवा क्षेत्रों का खराब प्रदर्शन रहा।
बुधवार को पेश होने वाले बजट में पाकिस्‍तान सरकार का फोकस इकनॉमिक ग्रोथ को रफ्तार देने के साथ नौकरी के मौके बढ़ाने पर रहने की उम्‍मीद है। वित्‍त वर्ष 2024-25 के बजट में लोगों को राहत देने के लिए कई बड़े ऐलान हो सकते हैं। हालांकि, पाक‍िस्‍तान ग्रोथ से ज्‍यादा गोली-बारूद पर फोकस करने के ल‍िए बदनाम रहा है।

कृष‍ि क्षेत्र में दिख रही हैं उम्‍मीदें

इकनॉमिक सर्वे पेश करते हुए पाकिस्तानी वित्त मंत्री ने कहा कि कृषि क्षेत्र ने 3.5 फीसदी के लक्ष्य के मुकाबले 6.25 फीसदी की ग्रोथ दर्ज कर बाकी सभी क्षेत्रों से बेहतर प्रदर्शन किया है। हालांकि, औद्योगिक विकास की ग्रोथ सिर्फ 1.21 फीसदी रही। सेवा क्षेत्र ने भी 3.6 फीसदी लक्ष्य के मुकाबले 1.21 फीसदी की ही ग्रोथ हासिल की।
औरंगजेब के मुताबिक, कृषि क्षेत्र पिछले 19 सालों की सर्वाधिक ग्रोथ के साथ वित्त वर्ष 2023-24 में आर्थिक विकास का प्रमुख जरिया बनकर उभरा है। समीक्षाधीन अवधि में राजकोषीय घाटा 3.7 फीसदी दर्ज किया गया। यह पिछले साल के समान ही है। इस दौरान पाकिस्तान का व्यापार घाटा 4.2 फीसदी पर रहा। यहां बता देते हैं कि पाकिस्तान का वित्त वर्ष जुलाई से शुरू होकर जून तक चलता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
 13 March 2026
नई दिल्लीः बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने गुरुवार को निवेशकों की मृत्यु के बाद उनके शेयरों और निवेश को वारिसों के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रस्ताव…
 13 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी संघर्ष बढ़ गया है। इसके चलते भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों को होने वाली तेल और गैस की सप्लाई…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
Advt.