1 करोड़ यात्रियों के लिए इंतजाम... इस बार छठ और दिवाली पर नहीं होगी टिकटों की मारामारी

Updated on 27-09-2024 12:18 PM
नई दिल्ली: दिवाली और छठ पर घर जाने की योजना बना रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे ने इस बार पिछले साल के मुकाबले ज्यादा ट्रेनें चलाई जाएंगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज कहा कि इस बार त्योहारी सीजन में 1 करोड़ से अधिक यात्रियों को घर जाने की सुविधा मिलेगी। आगामी त्योहारी सीजन में 108 ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाए गए हैं। छठ पूजा और दिवाली स्पेशल ट्रेनों के लिए 12,500 कोच मंजूर किए गए। 2024-25 में आज तक कुल 5,975 ट्रेनें अधिसूचित की गई हैं। 2023-24 में त्योहारी सीजन के दौरान कुल 4,429 विशेष ट्रेनें चलीं। त्योहारी सीजन में यात्रियों की भारी भीड़भाड़ को देखते हुए रेलवे हर साल दर्जनों स्पेशल ट्रेन चलाती है। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों के साथ-साथ क्लोन चलाने की भी योजना बनाई है। क्लोन मूल ट्रेन के रवाना होने से बाद चलाई जाती हैं। दिल्ली के चार स्टेशनों नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार और हजरत निजामुद्दीन से रोज करीब 800 ट्रेन चलती हैं। इनमें 10 लाख से अधिक यात्री सफर करते हैं। लेकिन दिवाली और छठ के दौरान भीड़भाड़ बढ़ जाती है और खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा बिहार जाने वाले यात्रियों को आसानी से टिकट नहीं मिलती है।

क्लोन ट्रेन

नॉर्दर्न रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक सभी रूट पर ट्रेनों में भीड़ की समीक्षा कर जरूरत के मुताबिक क्लोन और विशेष ट्रेनों की घोषणा की जाएगी। साथ ही जनरल और स्लीपर के नए कोच भी बनाए जा रहे हैं। इनका इस्तेमाल विशेष ट्रेनों को चलाने में किया जाएगा। अभी नई दिल्ली से बिहार संपर्क क्रांति, वैशाली एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति और रांची गरीब रथ की क्लोन चलाई जा रही हैं। आनंद विहार टर्मिनल से मुजफ्फरपुर के लिए एक विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। यह हफ्ते में दो दिन चलेगी। इसमें सभी कोच रिजर्व होंगे। आने वाले दिनों में जरूरत के अनुसार और भी विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.